Meerut: जयभीम नगर से  तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Meerut: जयभीम नगर से  तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

- परिजनों ने थाने में दर्ज करायी गुमशुदगी

- एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाई बरामदगी की गुहार

मेरठ । मेरठ से 3 छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गए हैं। तीनों छात्र मंगलवार देर शाम बाहर खेलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। देर रात तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तो उन्होंने थाना पुलिस को बताया। बुधवार सुबह परिजन कप्तान ऑफिस पहुंचे और छात्रों को खोजकर लाने के लिए गुहार लगाई है। वहीं एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

थाना भावनपुर की जयभीमनगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका पुत्र मयंक (13) कक्षा 9 का छात्र है। वह अपने दोस्त अंशुमन (15) और कक्षा 6 में पढ़ने वाले 12 वर्षीय विराट के साथ खेलने की बात कह कर मंगलवार की शाम गया था। इसके बाद से तीनों छात्र वापस नहीं लौटे जिनकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल सका। जिनको सभी जगह तलाश किया लेकिन रात भर तीनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। बाद में परिजन थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। 
इसके बाद परिजन पुलिस कार्यालय पहुंचे और लापता बच्चों को जल्द से जल्द बरामद कराने की गुहार लगाई। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है।

बच्चों से नहीं हो रही बात

कप्तान दफ्तर आए परिजनों में से मयंक के मामा रवि कुमार ने बताया कि अंशुमन के माता, पिता को बच्चों के मिसिंग होने से कोई मतलब नहीं है। वो बच्चों की तलाश भी नहीं कर रहे। जबकि हम लोग और विराज के परिजन रात से ही परेशान हैं। बताया कि बच्चों के पास फोन हैं लेकिन बात नहीं हो पा रही। जिससे लगातार अनहोनी होने का डर बना है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram