महबूबा ने शिवलिंग में किया जलाभिषेक...BJP बोली...!

महबूबा ने शिवलिंग में किया जलाभिषेक...BJP बोली...!

PDP चीफ महबूबा मुफ्ती शिवलिंग का जलाभिषेक कर चर्चा में आ गई हैं। वे मंगलवार यानी 14 मार्च को पुंछ के नवग्रह मंदिर पहुंची थीं और वहां शिवलिंग पर जल चढ़ाया। उन्होंने मंदिर में बनी यशपाल शर्मा की मूर्ति पर फूल भी चढ़ाए।

भाजपा ने महबूबा के मंदिर जाने को ड्रामा बताया है। पार्टी ने कहा कि कभी महबूबा ने अमरनाथ धाम के लिए जमीन देने से इनकार कर दिया था। इससे पहले महबूबा 2017 में गांदरबल के खीर भवानी मंदिर में भी जा चुकी हैं। तब वे जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री थीं।

महबूबा ने कहा है कि यह मंदिर पीडीपी के बड़े नेता यशपाल शर्मा ने बनवाया था। उनका बेटा चाहता था कि मैं मंदिर के अंदर जाऊं। जब मैं अंदर गई, तो किसी ने मुझे जल से भरा बर्तन थमा दिया। अगर मैं उसे लौटा देती तो गलत होता इसलिए मैंने वह जल चढ़ा दिया।

जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रवक्ता रनबीर सिंह पठानिया ने कहा कि 2008 में महबूबा और उनकी पार्टी ने अमरनाथ धाम के लिए जमीन के अलॉटमेंट का विरोध किया था। श्रद्धालुओं के लिए इस जमीन पर निवास स्थान बनाए जाने थे। अब उनका मंदिर जाना केवल एक ड्रामा है। इससे उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा। अगर राजनीतिक ड्रामों से कुछ हासिल होता तो जम्मू-कश्मीर आज समृद्धि का बाग बन गया होता।

देवबंद के मौलाना असद कासमी ने महबूबा के मंदिर जाने और वहां शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विरोध किया है। कासमी ने कहा- महबूबा ने जो किया, वह गलत है। यह इस्लाम के खिलाफ है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार देश को धार्मिक लकीरें खींचकर बांट रही है। इस पर रोक लगनी चाहिए। देश में डर और नफरत की राजनीति नई नहीं है। ये लोग 22-24 करोड़ मुस्लिमों के साथ क्या करेंगे? क्या उन्हें समंदर में फेंक देंगे या उन्हें चीन भेज देंगे? 

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने नवंबर में भगवान राम को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भगवान राम सबके हैं, केवल हिंदू धर्म के लोगों के लिए नहीं हैं। कोई भी मजहब बुरा नहीं होता। इंसान भ्रष्ट होता है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram