जो लोग खुद को ह‍िंदू कहते हैं और ऐसी हरकत करते हैं उन्‍हें शर्म आनी चाहिए: गोविंदा

जो लोग खुद को ह‍िंदू कहते हैं और ऐसी हरकत करते हैं उन्‍हें शर्म आनी चाहिए: गोविंदा

हरियाणा का नूहं जल रहा है। दो ग्रुप की ये हिंसा काफी तेज़ी से बढ़ती जा रही है। खबरों की माने तो इस लड़ाई में अब तक छह लोग मारे गए है। तो वहीं कई लोग घायल है। इस मामलें में अब तक काफी बॉलीवुड सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ऐसे में ‘हीरो नं 1’ के नाम से मशहूर गोविंदा (Govinda) का नूह हिंसा पर एक ट्वीट तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

वायरल ट्वीट गोविंदा के ट्वीटर अकाउंट से किया गया है। जिसमें लिखा है ‘हम क‍िस स्‍तर पर गिर गए हैं? जो लोग खुद को ह‍िंदू कहते हैं और ऐसी हरकतें करते हैं। उन्‍हें शर्म आनी चाहिए। अमन और शांति बनाएं। हम डेमोक्रेसी हैं ऑटोक्रेसी नहीं’। इस ट्ववीट के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया। यूजर इस ट्वीट के लिए अभिनेता को ट्रोल कर रहे है।

ऐसे में गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। जिसमें वो ट्वीट पर सफाई देते नज़र आए। उन्होंने कहा की उन्होंने नूह हिंसा पर कोई ट्वीट नहीं किया है।

दरअसल उनका ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया है। साथ ही ट्विटर अकाउंट भी डिलीट हो गया है। उन्होंने अपनी वीडियो में कहा ‘इलेक्शन आ रहे है और लोगों को डर है की कहीं उन्हें टिकट न मिल जाए। इसलिए ये साजिश हो रही है।

उन्होंने वीडियो शेयर का कहा ‘ हेलो दोस्तों आप मुझे किसी भी हिंसा के साथ जोड़ें न। मैने ये ट्वीट नहीं किया है।मेरी टीम ने भी नहीं किया है। मेरा अकाउंट हैक हो गया है। मैं इस मामलें को लेकर साइबर क्राइम से कंप्लेंट करूंगा।’

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram