28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन पर ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन पर ये रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

देश में कल 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन होने जा रहा है। ऐसे में इस खास समारोह के लिए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की तरह ही 28 मई की सुबह से दिल्ली की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। जरूरी वाहन को छोड़कर किसी भी वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस की गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें हो रही हैं। पुलिस ने गृह मंत्रालय से अर्धसैनिक बल की और कंपनियां मांगी हैं। सभी पड़ोसी राज्यों से वाहनों को दिल्ली की सीमाओं से पहले ही रोकने को कहा है, ताकि जाम जैसी समस्या न हो। नई दिल्ली जिले के क्षेत्र को नियंत्रित क्षेत्र माना जाएगा। केवल सार्वजनिक परिवहन वाहनों, सिविल सेवा के उम्मीदवारों, वास्तविक निवासियों, लेबल वाले वाहनों और आपातकालीन वाहनों को नई दिल्ली जिले में जाने की अनुमति होगी।

ये रहेगा प्रतिबंधित क्षेत्र

आर/ए एमएलएनपी से घिरा क्षेत्र, अकबर रोड, आर/ए गोल मेथी, अकबर रोड, आर/ए जीकेपी, तीन मूर्ति मार्ग, आर/ए तीन मूर्ति, मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड गोलचक्कर(आर/ए), तालकटोरा, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आर/ए गोल डाक खाना, अशोक रोड, आर/ए पटेल चौक, अशोक रोड, आर/ए विंडसर प्लेस, जनपथ, और मदर टेरेसा सेरेसेंट रोड को विनियमित क्षेत्र माना जाएगा। यहां केवल सिविल सेवा के उम्मीदवार, वास्तविक निवास, लेबल वाले वाहन और आपातकालीन वाहनों को भीतर आने-जाने की अनुमति मिलेगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram