सावधान: यमुना एक्सप्रसे में फिर सक्रिय हुआ पत्थरबाज गिरोह

सावधान: यमुना एक्सप्रसे में फिर सक्रिय हुआ पत्थरबाज गिरोह

एक बार फिर यमुना एक्सप्रेस पर रात का सफर सुरक्षित नहीं रहा है। इन दिनों एक बार फिर यमुना एक्सप्रेस वे पर घूमंतू गिरोह सक्रिय हो गया है। इस बार गिरोह ने वारदात का तरीका बदल दिया है। अब गिरोह रात में यमुना एक्सप्रेस वे पर गुजरने वाले वाहन पर पत्थर मार देता है।

अगर पत्थर लगने के बाद शीशा टूटने पर चालक ने वाहन रोक दिया तो लूटना तय है। पिछले पन्द्रह दिनों के दौरान इस पत्थरबाज गिरोह ने मथुरा जिले में चार से पांच घटनाएं यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट व सुरीर थाना क्षेत्र में हुई है। यह सभी घटनाएं आगरा से नोएडा आने वाले रास्ते पर हुई है।

वहीं शनिवार को ग्रेटर नोएडा में रबूपुरा इलाके में आगरा से नोएडा वाले सडक़ पर रोडवेज बस पर बदमाशों ने पत्थर से वार किया लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी और एक बड़ी घटना टल गई।

पुलिस अधिकारी इस घटना को लेकर सर्तक होने का दावा कर रहे है। वहीं मथुरा पुलिस भी घटनाओं के खुलासे के लिए आगरा, अलीगढ़, भरतपुर, पलवल, एटा, कासगंज में घूमंतू जाति के गिरोहों के सदस्यों की तलाश में सुरागरसी कर रही है।

लूट के शिकार लोगों से बातचीत के आधार पर पुलिस ने करीब तीन बदमाशों के स्कैच बनाए हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश तेज कर दी है। वहीं दूसरी ओर मथुरा पुलिस की यमुना एक्सप्रेस वे पर पुलिस की सक्रियता के चलते अब पत्थरबाज गिरोह ने ग्रेटर नोएडा की तरफ रूख किया है।

वहीं आगरा से नोएडा की तरफ वाली लेन के वाहनों को निशाना बनाने के चलते पुलिस को शक है कि गिरोह यमुना खादर से जुड़े गांव या फिर हरियाणा की तरफ से आकर वारदात को अंजाम दे रहा है। लगातार हो रही घटनाओं के चलते एसटीएफ की नोएडा व आगरा यूनिट भी सक्रिय हो गई है। हाल फिलहाल छूटे घूमंतू गिरोह के सदस्यों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।

यमुना एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाज गिरोह ने की घटना

29 मई को यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 89 पर नोएडा जा रहे इंजीनियर शैलेंद्र सिंह एवं उनकी पत्नी की कार पर पत्थर मारकर बदमाशों ने नकदी और आभूषण लूटे थे।

31 मई को सुरीर थाना क्षेत्र में ही पत्थरबाज गिरोह ने आगरा से नोएडा जा रहे मां-बेटे की कार पर पत्थर मारकर लूट का प्रयास किया।

9 जून को मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में फिरोजाबाद के परचून व्यवसायी रामविलास, उनके फुफेरे भाई अभिषेक, साला सनी एवं भतीजा निगम से नकदी और लैपटाप आदि सामान लूट लिया था।

1यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन चालक अगर कोई टायर या रिम से किसी चीज के टकराने या पंचर हो जाने का अभास हो तो फौरन वाहन न रोके, सुरक्षित स्थान पर ही रोके

अगर वाहन पर पत्थर शीशे पर लगा हो तो वाहन रोकने के बजाए कई किमी दूर जाकर ही वाहन रोके

यमुना एक्सप्रेस वे सफर करते वक्त मोबाइल में डायल-112 नंबर या किसी परिचित का नंबर डायलिंग लिस्ट में रखे

यमुना एक्सप्रेस वे पर रात में सफर के दौरान लघुशंका के लिए टोल प्लाजा पर बने रेस्ट रूम का उपयोग करे

अगर रास्ते में कोई संदिज्ध वाहन या व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह दिखाई दे तो टोल प्लाजा पर या पुलिस को सूचना दे

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram