Up Crime: फुलत में खूनी खेल ने ली तीन की जान

Up Crime: फुलत में खूनी खेल ने ली तीन की जान

- दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एडीजी भी पहुंचे

मुजफ्फरनगर। जनपद में रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में हुए तीहरे हत्याकांड के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के पांच पांच लोगों के खिलाफ हत्या के मुकदमा पंजीकृत कराया है। वहीं मामले में बुधवार को एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी देहात आदित्य बंसल तथा सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के साथ फुलत पहुंघकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। वहीं फायरिंग में घायल हुए राहुल ने भी बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मामले में आज सुबह फुलत निवासी राजू पुत्र फूल सिंह ने दूसरे पक्ष के हरिमोहन पुत्र धर्मपाल, मीना पत्नी हरिमोहन तथा उसके तीन बेटों राहुल, सचिन तथा रोहित के खिलाफ धारा 147,148,149, 302, 34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। इनमें से नामजद रोहित की गोली लगने से मौत हो चुकी है। वहीं राहुल की भी बुधवार सुबह को मौत हो गई।

वहीं दूसरे ओर से मृतक रोहित के चाचा गोर्वधन पुत्र धर्मपाल ने दूसरे पक्ष के राजू पुत्र फूल सिंह तथा उसके चार बेटों अंकित, बबलू, जोशी व मोनू के विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिनमें नामजद अंकित की मौत हो चुकी है। पुलिस ने रात में ही राजू पुत्र फूल सिंह, मोनू पुत्र राजू तथा दूसरे पक्ष से गोवर्धन पुत्र धर्मपाल को हिरासत में ले लिया था।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत में हुए दोहरे हत्याकांड में एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर ने एसएसपी अभिषेक सिंह और एसपी देहात आदित्य बंसल तथा सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह के साथ फुलत पहुंघकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के सम्बंध में ग्रामीणों से भी पूछताछ की।

इसके बाद थाने पहुंचकर घटना की जड़ मानी जाने वाली युवती से भी पूछताछ की।उन्होंने एसएसपी अभिषेक सिंह व अन्य अधिकारियों से घटना के विषय मे विस्तृत जानकारी हासिल की तथा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram