यह मिजोरम नहीं उत्तराखंड है जनाब...

यह मिजोरम नहीं उत्तराखंड है जनाब...

रेलवे क्रासिंग बंद होने के बाद अक्सर जाम की स्थिती हो जाती है क्योंकि लोग अपनी गाड़ियों को रोड की दोनों लेन में लगा देते है। इसके बाद जब क्रासिंग खुलती है तो जाम लग जाता है। लेकिन उत्तराखंड से एक अच्छी तस्वीर भी सामने आई है।

दरअसल, उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार ने काशीपुर में रेलवे क्रॉसिंग के पास वाहनों के साथ अपनी लेन में खड़े लोगों की तस्वीर साझा की तो मामला वायरल हो गया। इस तस्वीर को डीजीपी अशोक कुमार ने 19 मार्च को ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- यह तस्वीरें मिजोरम की नहीं बल्कि अपने #Uttarakhand के काशीपुर की हैं। जहां रेलवे क्रासिंग पर फाटक बंद होने पर लोग कुछ इस अंदाज में अपनी लेन में खड़े हैं। फाटक खुला और कुछ ही समय में ट्रैफिक सुचारू रूप से चलने लगा। न जाम दिखा और न बेवजह हॉर्न का शोर। ट्रैफिक सेंस का सुंदर उदाहरण।

इस फोटो को खबर लिखे जाने तक 3 हजार से अधिक लाइक्स और ट्वीट को 1 लाख 28 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। उत्तराखंड के यातायात की यह तस्वीर देखकर इंटरनेट की जनता दंग रह गई। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एख यूजर ने पूछ लिया कि लेकिन सर यह हुआ कैसे? इसी तरह से अन्य यूजर्स ने जहां पुलिसकर्मियों की तारीफ की, तो कुछ ने सवाल उठाया कि सबके हेलमेट कहां है सरजी?

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram