समाज कल्याण विभाग के घूसखोर सुपरवाइजर का हुआ इलाज, 70 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

समाज कल्याण विभाग के घूसखोर सुपरवाइजर का हुआ इलाज, 70 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
मेरठ। एससीएसटी एक्ट के मामले में मुआवजा दिलाने के नाम पर 70 हजार की घूस वसूलते समाज कल्याण विभाग का सुपरवाइजर रंगे हाथ धरा गया। पीड़ित की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों के मुताबिक दलित समाज के एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप था कि एससीएसटी एक्ट के एक प्रकरण में उसे समाज कल्याण विभाग से मुआवजा मिलना था। जिसकी एवज में समाज कल्याण विभाग में सुपरवाइजर के पद पर तैनात मनोज कुमार उससे 70 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन की टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगी हुई 70 हजार की रकम लेकर सुपरवाइजर मनोज कुमार से मिलने भेजा था। मनोज कुमार सुशीला जसवंत राय पर पैसे लेने के लिए आया। जहां एंटी करप्शन की टीम ने मनोज को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों ने आरोपी सुपरवाइजर के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram