पवनदीप राजन और अरुणिता को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर…!

पवनदीप राजन और अरुणिता को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर…!

इंडियन आइडल-12 के विजेता रहे पवनदीप राजन और फर्स्ट रनर अप अरुणिता कांजीलाल कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अरुणिता और पवनदीप पर ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ म्यूजिक एल्बम को शूट न करने और उसका प्रमोशन करने से इनकार करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पवनदीप और अरुणिता को जो लीगल नोटिस मिला है।

उसमें लिखा गया है कि ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से संपर्क किया गया था, जिसमें उन्होंने सूचित किया कि सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने पवनदीप और अरुणिता की सर्विसेज देने के लिए उनके साथ एक समझौता किया था। हालांकि, इस नोटिस का सीधेतौर पर कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन उनका नाम जुड़ा होने के कारण इसकी देशभर में चर्चा हो रही है।

ऑक्टोपस कंपनी का कहना है कि उनके लोगों ने इंडियन आइडल 21 के विजेता को 20 रोमांटिक गानों के लिए साइन किया था। सोनी पिक्चर्स के साथ पवनदीप और अरुणिता को लेकर हुए ऑक्टोपस एंटरटेनमेंट के समझौते के अनुसार, सोनी ने दोनों कलाकारों की सर्विसेज देने के लिए अपनी सहमित जताई थी। यह कमिटमेंट इंडियन आइडल का विनर बनने से पहले दिया गया था।

कंपनी के लोगों ने एल्बम के लॉन्च की घोषणा की थी, लेकिन कलाकारों ने एक गाने की शूटिंग के बाद निर्माता के साथ सहयोग नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले अरुणिता और फिर पवनदीप ने सोनी के कमिटमेंट के बावजूद शूटिंग में प्रोड्यूसर के साथ सहयोग करना बंद किया और फिर गाने की रिलीज और उसके प्रमोशन में अपना सहयोग नहीं दिया. जब सोनी को सूचित किया गया तब भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि कलाकारों का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि उनकी सोनी कंपनी केवल फिल्मों, वेब सीरीज के साथ-साथ धारावाहिकों के मामलों के लिए निर्माता सदस्यों के साथ काम करती है। सोनी का जवाब मिलने के बाद आईएमपीपीए ने उनसे यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि निर्माताओं और कलाकारों के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने जो कमिटमेंट किया था, उन्हें उस पर अमल करना चाहिए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram