UP Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी

UP Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी

- कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

- अगले चार दिनों तक नहीं मिलेगी राहत

लखनऊ। प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश लू की चपेट में है। कल भी प्रदेश में भीषण गर्मी रही।  देर शाम तक गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हलकान रहे। सुबह के नौ बजते ही लू का एहसास होने लगता है। बुधवार को दिन के साथ रात भी सामान्य से काफी गर्म रही। इसी बीच मौसम विभाग प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनो के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर और आसपास इलाकों में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां गर्म हवा और भीषण लू के साथ ही तापमान भी काफी ज्यादा रहने के आसार हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

यूपी के प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी ताप लहर चलने के आसार हैं।

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram