अग्निवीर भर्ती में इन युवाओं को मिलेगी वरीयता, मिलेंगे बोनस अंक

अग्निवीर भर्ती में इन युवाओं को मिलेगी वरीयता, मिलेंगे बोनस अंक

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर मिली है। अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को वरीयता मिलेगी। भर्ती के लिए उन्हें न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे।

सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के मुताबिक भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा। इसके लिए शैक्षिक योग्यता के साथ आईटीआई पास डिप्लोमा के आधार पर अंकों का वर्गीकरण किया गया है। इससे आईटीआई पास युवाओं को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा।

सचिव कौशल विकास के मुताबिक मेजर जनरल मनोज तिवारी मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ के पत्र में भी इसे स्पष्ट किया गया है। अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो, तीन वर्षीय डिप्लोमा पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक एवं 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram