उत्तराखंड की ये पर्यटन जगहें, पर्यटकों का मन मोह लेती...

उत्तराखंड की ये पर्यटन जगहें, पर्यटकों का मन मोह लेती...

देहरादून: उत्तराखंड भारत का एक बहुत ही लोकप्रिय स्थल है। जहां हिल स्टेशन के साथ-साथ कई सारे तीर्थ स्थल भी हैं, और इसी राज्य से हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र और पावन मानी जाने वाली नदियों में से दो नदियां गंगा और यमुना का उद्गम स्थल भी है। जहां हर साल अलग-अलग जगहों से बहुत सारे पर्याटक घूमने आते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे उत्तराखंड की उन जगहों के बारे में जहां आप घूमने जा सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य में स्थित बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, यह गंगा के साथ-साथ हिमालय की तलहटी में कई प्राचीन और भव्य मंदिरों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं, इसके अलावा यहां लोकप्रिय कैफे, योग आश्रम भी है। आपको बता दें पिछले कुछ वर्षों में उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटक स्थल ऋषिकेश को भारत के एडवेंचर स्पोर्ट्स के केंद्र के रूप में भी विकसित किया गया है, क्योंकि यहां व्हाइट वाटर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, माउंटेन बाइकिंग, बंजी जंपिंग आदि की शानदार एक्टिविटीज देखने को मिलती हैं।

 नैनीताल 

नैनीताल उत्तराखंड राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक हैं, जो पहाड़ियों के बीच में स्थित एक खूबसूरत पर्वतीय स्थल है। जिसे ‘नैनी झील’ के नाम से भी जाना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता और झीलों की नगरी के रूप में प्रसिद्ध उत्तराखंड का नैनीताल बर्फ से ढकी पहाड़ियों और शांत झीलों कि वजह से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता हैं।
 
मसूरी
 
मसूरी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी खूबियों और विशेषताओं के लिए अपनी ओर आकर्षित करता हैं। आपको बता दें मसूरी “क्वीन ऑफ द हिल्स” के नाम से भी जाना जाता हैं। मसूरी की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 7000 फीट है। मसूरी पर्यटकों को एक शांत और सुखद जलवायु का अनुभव कराता है।
 
बद्रीनाथ
 
उत्तराखंड का पर्यटन स्थल बद्रीनाथ नर और नारायण पर्वत श्रृंखलाओं के बीचो-बीच नीलकंठ पर्वत शिखर पर स्थित चारों धामों में से एक तीर्थ स्थल हैं। बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित एक तीर्थस्थल है। बद्रीनाथ धाम का उल्लेख विभिन्न वेदों में भी किया गया है। बद्रीनाथ का उल्लेख हिंदू पौराणिक कथाओं में विशेष रूप से किया गया है।
 
हरिद्वार
 
हरिद्वार उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में गंगा नदी के तट पर स्थित एक खूबसूरत प्राचीन शहर है। आपको बता दें यहां हर साल लाखों की संख्या में भक्त पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाने आते हैं। प्रत्येक बारह वर्षों में एक बार हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कुंभ के मेले का आयोजन किया जाता हैं। इस कुम्भ के मेले में शामिल होने के लिए पूरे भारत वर्ष से पर्यटक आते हैं। कुम्भ का मेला हरिद्वार के अलावा भारत के मात्र तीन शहर प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में लगता हैं।
 
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क
 
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड राज्य में हिमालय की तलहटी के बीच में स्थित एक आकर्षक नेशनल पार्क है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे पुराने राष्ट्रीय उद्यानो में से एक है, जिसकी स्थापना सन 1936 में हैली नेशनल पार्क के रूप में गयी थी। जिम कार्बेट नेशनल पार्क में रॉयल बंगाल टाइगर की प्रजातियों का निवास स्थान बनाया गया है। आपको बता दें जिम कार्बेट नेशनल पार्क में लगभग 580 पक्षीओं की प्रजातियां, 50 प्रजातियों के पेड़ और जानवरों की लगभग 50 प्रजातियां हैं। यह पार्क लगभग 500 से अधिक वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।
 
यमुनोत्री
 
उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में से एक यमुनोत्री यमुना नदी की उत्पत्ति के रूप में श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष पर्यटन स्थल बन चुका हैं और यह छोटे चार धाम में से एक हैं, जो 3293 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। हिंदू पौराणिक कथाओं की मानें तो यमुना में स्नान करने से जीवन के अंतिम समय में मृत्यु दर्द रहित हो सकती है।
 
केदारनाथ
 
उत्तराखंड का पर्यटन स्थल केदारनाथ अपने प्राचीन शिव मंदिर, तीर्थ स्थल, हिमालय पर्वतमाला और मन को तृप्त कर कर देने वाले दृश्यों के लिए लोकप्रिय है। केदारनाथ मंदिर चोराबाड़ी ग्लेशियर और केदारनाथ की चोटियों से घिरा हुआ है। केदारनाथ में बर्फ से ढकी चोटियों के साथ-साथ अनगिनत पर्वतमालाएं हैं।
 
गंगोत्री
 

उत्तराखंड का दर्शनीय स्थल गंगोत्री उत्तरकाशी में स्थित एक तीर्थस्थल हैं। पौराणिक कथाऔं की मानें तो सदियों पहले राजा भागीरथ की तपस्या के बाद देवी गंगा ने उनके पूर्वजों के पापों को धोने के लिए खुद को एक नदी के रूप में प्रवाहित किया। लेकिन ऊंचाई से गिरते हुए जल के वेग को कम करने के लिए भगवान शिव ने आपनी जटाओं में उस जल को समा लिया। गंगा नदी के इस स्थान को भागीरथी भी कहा जाता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram