चलो जाने रामराज्य को मकसद लेकर एकात्म यात्रा मेरठ पहुंची

चलो जाने रामराज्य को मकसद लेकर एकात्म यात्रा मेरठ पहुंची

उत्तर प्रदेश में रामराज्य की स्थापना की इच्छा लेकर निकली “एकात्म यात्रा”  मेरठ  में आज 19 दिसंबर को एकात्म यात्रा मेरठ स्थित चौधरी चरण सिँह विश्वविद्यालय पहुंची जहां गणित विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह सहित प्रोफेसर जयमाला, प्रोफेसर मुकेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया। अन्य विभागों एवं महाविद्यालय से उपस्थित शिक्षक/ प्रोफ़ेसरों के साथ 100 से अधिक छात्र-छात्राओं के समक्ष व्याख्यान हुआ। इस विशेष व्याख्यान का संचालन डॉ सोनिया गुप्ता (इस्माइल कॉलेज, मेरठ) ने किया।जिसमें पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन के विषय में एवं राम राज्य की अवधारणा के माध्यम से जन-जन में सामाजिक समरसता व कुटुंब प्रबोधन को पुनर्स्थापित करने पर चर्चा हुई।

लोकनीति के निदेशक और यात्रा संयोजक सत्येंद्र ने बताया कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए हम सब को वैचारिक रूप से समृद्ध और सशक्त होना पड़ेगा। समाज मे सामाजिक समरसता का भाव जाग्रत करना और अंतिम व्यक्ति तक नीतियों तक लाभ पहुंचाए बिना भारत विश्व गुरु कि ओर नहीं आगे बढ़ सकता। उन्होंने कहा पंडित दीन दयाल का एकात्म मानव दर्शन भारत के विकास का सूत्रधार सिद्ध होगा और आने वाली 21सवी सदी भारत कि ही होगी।

चलो जाने रामराज्य के अभियान प्रमुख, आध्यात्मिक चिंतक और यात्रा संयोजक डॉ विवेक तांगड़ी ने बताया कि आज के युग मे राष्ट्र का उत्थान धार्मिक और अध्यात्म के मिलन से ही संभव हैं। 7500 वर्ष पूर्व के राम राज्य को आज भी धरातल पर लाने के लिए युवाओं और आम जन के सकारात्मक योगदान कि विशेष आवश्यकता हैं। हम सबको अपनें अपनें धर्म ग्रन्थ से सकारात्मक बातों को अपनें चिंतन का विषय बनाना चाहिये और अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए सदैव कार्यक्रम करना चाहिये।

यह यात्रा मथुरा से प्रारम्भ होकर नोयडा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, जौनपुर, काशी, प्रयागराज, चित्रकूट, बाँदा, झाँसी, बिठूर, उन्नाव से लखनऊ तक प्रदेश के 30 जिलों को, 18 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में एकात्म संवाद एवं यात्रा के विभिन्न पड़ाव स्थलों पर एकात्म संवाद, एकात्म चर्चा, ग्रामीण एकात्म संवाद, विचार गोष्ठी, चाय पर चर्चा और सामाजिक सांस्कृतिक संवाद के माध्यम से । इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश की 6 करोड़ 14 लाख जनता के बीच यात्रा के उद्देश्य का चिन्तन प्रवाह होगा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram