Haryana: नायब सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री
- पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ, सभी पिछली कैबिनेट में थे
चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दिया और अब कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने शाम करीब 5.30 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ ही कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पैर छुए।
सैनी के बाद कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। ये पांचों खट्टर कैबिनेट में भी थे। नई सरकार ने कल यानी 13 मार्च को विधानसभा का सेशन भी बुला लिया है। जिसमें फ्लोर टेस्ट होगा। नए CM ने कहा कि हमने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है।
गौरतलब है कि नए सीएम सैनी (Nayab Singh Saini) मनोहर लाल के करीबी हैं। 27 अक्टूबर 2023 को ही मनोहर लाल की पैरवी पर उन्हें हरियाणा भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने सैनी को सीएम बनने पर बधाई दी।
उधर, गठबंधन टूटने के बाद JJP ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई। पार्टी के 10 में से 5 विधायक इस बैठक में नहीं पहुंचे। ये सभी BJP के संपर्क में बताए जा रहे हैं। जजपा कल हिसार में रैली कर अगली रणनीति का ऐलान करेगी।
लोकसभा में सीट शेयरिंग को लेकर टूटा गठबंधन
JJP लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि BJP का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी।
JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे, लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review