UP: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का हुआ शुभारंभ

 UP: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का हुआ शुभारंभ

- सीएम योगी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

लखनऊ। वर्तमान और भावी पीढ़ी को काकोरी व स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा से परिचित कराने के लिए प्रदेश सरकार काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर आज से काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काकोरी पहुंचे और आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

इसके पहले उन्होंने एक्स पर संदेश देकर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने लिखा कि देश की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीरों को नमन!

काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर नौ अगस्त से रेलवे के सहयोग से काकोरी शौर्यगाथा एक्सप्रेस भी चलाई जा रही है। इसके माध्यम से भी स्कूली बच्चों, युवाओं समेत तमाम लोगों को काकोरी ट्रेन घटना से परिचित कराया जाएगा।

गौरतलब है कि 12 बोगी वाली यह ट्रेन हर जिले में दो दिनों तक तक रुकेगी। इसमें काकोरी शौर्यगाथा पर आधारित सचल प्रदर्शनी भी होगी। इस दौरान स्कूली बच्चों को ट्रेन में प्रदर्शनी दिखाई जाएगी। साथ ही अन्य सामूहिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram