भाकियू टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने टिकैत का साथ छोड़ भाकियू अराजनैतिक का दामन था
एक तरफ राजनैतिक पार्टियों में दल बदलने का दौर जारी है तो दूसरी ओर किसान यूनियन में भी दल बदल का दौर जारी है। सोमवार को मेरठ में खिरवा रोड पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का कार्यकर्ता सम्मेलन था। वैसे तो यह किसान सम्मेलन किसानों की समस्याओं के लिए था । लेकिन यह कार्यकर्ता सम्मेलन में कुछ खास था सम्मेलन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत से सैकड़ों समर्थक भाकियू अराजनैतिक में शामिल हो गए।
धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता ,विनोद जटौली प्रदेश सचिव,नबाब सिंह अहलावत जिलाध्यक्ष मेरठ,निक्की तालियान युवा जिलाध्यक्ष मेरठ की उपस्थिति में अनेकों पदाधिकारियों ने मनोज त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष, सोहित चौधरी सदस्य प्रांतीय समिति,आकाश सिरोही जिला उपाध्यक्ष युवा, महराज मलिक महानगर अध्यक्ष मेरठ,विपिन मलिक उपाध्यक्ष राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र,प्रदीप चौधरी सरपंच मंडल महासचिव युवा, छोटू गैज्जा मंडल उपाध्यक्ष,फैजल खान मीडिया प्रभारी मंडल,अमित चिंदौड़ी मंडल प्रवक्ता, हैवाल कांबोज,कोषाध्यक्ष मेरठ मंडल,सरताज आलम,सोसिंह प्रधान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,महेश जंगेठी,इंदरपाल,पदम सिंह, पम्मी,अर्जुन जांगेठी,योगेंद्र सहित सैकड़ों लोगों ने भाकियू की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की सदस्यता ग्रहण कर आस्था जताई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सरकार द्वारा निजी नलकूप की बिजली निशुल्क दिए जाने की घोषणा धरातल पर नही आई है। किसानों का बकाया भुगतान ब्याज सहित करने का वायदा पूरा नहीं किया है। गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए। किसानों के मुद्दे पर लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संघर्ष का बिगुल बजाएगी।
मलिक ने कहा कि किसान संगठनों के नेताओ के पथभ्रष्ट होने के कारण संगठनों में बिखराव हो रहा है।जिसके लिए परिवारवाद एवं मोह मुख्य कारण है। किसानो को समस्याओं के नाम पर गुमराह कर युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे है। किसानो को अपना बौद्धिक स्तर पर समझ बनानी होगी। आमतौर पर आने वाली समस्याओं का समाधान वार्ता से भी संभव है
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जगत सिंह राठी संचालन महराज सिवाया ने किया
सम्मेलन को विनोद जटौली,मनोज त्यागी, आकाश सिरोही, सोहित चौधरी,निक्की तालियान, आदित्य चौधरी,नबाब अहलावत,नीरज पहलवान आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान शामिल रहे
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review