आज से बदल जायेंगे ये 6 नियम, आपके जेब होगी भारी या हल्की देंखे...
नया साल यानी 2023 अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इन बदलावों का असर आपकी जिंदगी और जेब पर भी होगा। 1 जनवरी यानी आज से मारुति सुजुकी और हुंडई सहित अन्य कंपनियों की गाड़ी खरीदना महंगा हो गया है। वहीं स्मॉल सेविंग्स स्कीम में निवेश पर अब आपको पहले से ज्यादा ब्याज मिलेगा।
1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
1 जनवरी से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपए बढ़ गए हैं। यानी राजधानी दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1721 रुपये में मिलेगा।
2. पेट्रोल के दाम जस के तस
लगभग 7 महीने में पेट्रोल डीजल में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभी भी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए तो वहीं डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
3. स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर ब्याज बढ़ा
ऐसे में अब बचत पर ज्यादा ब्याज मिल सकेगा। सरकार ने विकास पत्र पर ब्याज दरें बढ़ाकर 7.2% कर दी है।'
4. गाड़ी खरीदने के लिए करना होगा ज्यादा खर्च
अगर आप भी नए साल पर अपने या परिवार के लिए गाड़ी खरीदने का प्लान बनाए बैठे हैं, तो हो सकता है कि आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़े. दरअसल, 2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं. टाटा की ओर से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत 2 जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है
5. बैंक लॉकर नियमों में बदलाव
अब बैंक जाकर नया लॉकर एग्रीमेंट साइन करना होगा। ग्राहकों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया जा रहा है।'
6. हेल्थ इश्योरेंस के लिए KYC जरूरी
भारतीय बीमा विनियामक IRDAI ने स्वास्थ्य, यात्रा या मोटर बीमा पॉलिसी के लिए KYC अनिवार्य कर दिया है। '
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review