देश को उज्ज्वलित करने वाले कर्मचारियों के घर मे त्योहारों मे भी अंधेरा।

देश को उज्ज्वलित करने वाले कर्मचारियों के घर मे त्योहारों मे भी अंधेरा।

धनबाद। कोल इंडिया में काम करने वाले करीब 78 हजार ठेका मजदूरों को त्योहारों पर भी कोई लाभ नही है दशहरा व दीपावली जैसे बड़े त्योहारों में बोनस का भुगतान नहीं किए जाने पर आवाज उठने लगी है। हाई पावर कमेटी के तहत भी ठेका श्रमिकों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।जबकि उनको सामाजिक सुरक्षा के साथ साथ केंद्रीय कमेटी द्वारा तय मानदेय का भुगतान का करना है। इस मामले पर केंद्रीय सलाहकार ठेका श्रम बोर्ड सदस्य (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) शिवकुमार यादव ने कोयला खदानों से जुड़े ठेका मजदूरों को दीपावली व दशहरा में बोनस की जगह पीएलआर की राशि भुगतान करने की आवाज उठाया है।

यादव ने कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल को पत्र लिखकर कहा है कि बोनस एक्ट 1965 में संशोधन पश्चात जिस तरह कोल इंडिया अधिकारियों को पीआरपी तथा कर्मचारियों को पीएलआरएस की राशि दीवाली-दशहरा के दौरान प्रदान किया जाती है। ठीक उसी तरह ठेका मजदूरों को पीएलआर ( performance linked reward) अंतर्गत राशि (बोनस) प्रदान किया जाए। यादव ने कहा कि कोल इंडिया की हर कंपनी में ठेका मजदूर कार्यरत है। उनके कारण ही कोल इंडिया अपना उत्पादन व डिस्पैच लक्ष्य को प्राप्त करती है। प्रबंधन को उनकी सुविधा पर ध्यान देना चाहिए। उनकी भूमिका को नजर अंदाज करना सरासर गलत है।

हाई पावर कमेटी में ठेका मजदूरों का सारा नियम तय है। कोयला कंपनियां इसका पालन नहीं करती है। कोल इंडिया में सबसे अधिक कोयला एसईसीएल, एमसीएल, एनसीएल, करती है। यहां सबसे अधिक आउटसोर्सिंग कंपनी कोयला खनन का काम करती है। बीसीसीएल में करीब 42 सौ ठेका श्रमिक पंजीकृत है। लेकिन कहीं इससे अधिक ठेका श्रमिक कार्यरत है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram