महाठग सुकेश चंद्रशेखर धोखाधड़ी मामले अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज मिली जमानत, देने होंगे 2 लाख रुपये
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज जमानत मिल गई। इससे पहले दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज जमानत याचिका पर फैसले के वक्त जैकलीन खुद कोर्ट में मौजूद थीं।
दो लाख के निजी मुचलके पर जमानत
पटियाला हाउस कोर्ट के एडिशनल सेशन जज शैलेंद्र मलिक ने जैकलीन फर्नांडीज की याचिका पर फैसला सुनाया। अदालत ने जैकलीन को 2 लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत राशि पेश करने की शर्त पर जमानत दी। सुकेश से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज को भी आरोपी बनाया है। इस मामले में दायर चार्जशीट में जैकलीन को आरोपी बनाया गया है। ईडी का दावा है कि सुकेश के बारे में सबकुछ जानने के बावजूद जैकलीन ने उनसे महंगे तोहफे लिए।
जैकलीन को किन आधारों और शर्तों पर मिली जमानत?
जैकलीन फर्नांडिस के देश छोड़ने का कोई खतरा नहीं है क्योंकि एजेंसी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है।
जैकलीन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) पहले से ही खुला हुआ है।
एजेंसी ने जैकलीन को बिना गिरफ्तार किए उनके खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल कर दी।
एजेंसी ने जब भी पूछताछ के लिए बुलाया तो जैकलीन फर्नांडीज मौजूद रही थीं।
सुकेश से करोड़ों रुपये के गिफ्ट लेने के पीछे मकसद, कनेक्शन अभी साफ नहीं उसकी जांच चल रही है।
10 नवंबर को दिल्ली की कोर्ट में जैकलीन की जमानत याचिका पर जोरदार बहस हुई थी। बहस के दौरान जैकलीन फर्नांडीज के वकील ने कहा था कि ईडी जैकलीन फर्नांडीज को परेशान कर रही है। उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जैकलीन फर्नांडीज का पांच बार बयान दर्ज किया जा चुका है और वह जांच में सहयोग कर रही हैं। हालांकि ईडी ने दावा किया था कि जैकलीन फर्नांडीज ने देश से भागने के लिए सभी हथकंडे अपनाए थे क्योंकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं थी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review