25 करोड़ की चोरी का खुलासा, इस शख्स ने अकेले दिया था चोरी को अंजाम
दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम से 25 करोड़ की चोरी का खुलासा दिल्ली पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इतनी बड़ी चोरी को प्लान करने वाला एक अकेला शख्स था।
पुलिस ने बताया कि इतनी बड़ी चोरी का प्लान एक अकेले शख्स ने बनाया था। चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले उसने रेकी की फिर 25 करोड़ की चोरी कर दिल्ली से बिलासपुर पहुंच गया। पुलिस ने बताया कि लोकेश श्रीवास अकेले ही बस से दिल्ली आया और रविवार 24 सितंबर को बगल वाली बिल्डिंग से रात 11 बजे ज्वेलरी शोरूम में घुसा और अगले दिन सोमवार की शाम 7 बजे उसी रास्ते से बाहर आया।
इसके बाद रात के आठ बजकर चालीस मिनट पर लोकेश दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान रास्ते से उसने एक बैग भी खरीदा ताकि 25 करोड़ की चोरी के सामान पर किसी की नजर न पड़े। इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद ली।
पुलिस को इनपुट मिला कि चोर छत्तीसगढ़ में छुपे हैं। दिल्ली पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचित किया। छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुर्ग के स्मृतिनगर थाना क्षेत्र से मुख्य आरोपी लोकेश श्रीवास को गिरफ्तार किया। लोकेश के अलावा शिवा चंद्रवंशी समेत तीन को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड्स के मुताबिक ये पेशेवर चोर हैं और पहले भी कई चोरियां कर चुके हैं। आरोपी छत्तीगसढ़ और आंध्र प्रदेश में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
बताया जा रहा है कि जब कि जब पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा तो चादर पर बिछे सोने को देखकर दंग रह गई। उस चादर पर सोने की इतनी ज्वेलरी रखी हुई थी जिसका वजन 18 किलो से भी ज्यादा था।
पुलिस जिस वक्त छापा मारने पहुंची थी उस समय इन गहनों को चादर, बैग और बोरे में छुपाकर रखा गया था। इनके पास से उसके पास से दिल्ली शोरूम से चोरी किया गया 18 किलो सोना और 12.50 लाख कैश बरामद हुआ है।
पुलिस ने लोकेश के दूसरे साथी शिवा चंद्रवंशी को कवर्धा से ज्वेलरी समेत 28 लाख के माल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर दिल्ली ला रही है।
पुलिस को जांच में पता चला कि चोर छत काट कर घुसा था। उन्होंने पहले शोरूम की चौथी मंजिल पर जाकर छत का ताला तोड़ा। फिर नीचे आए और इसके बाद स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार में छेद कर CCTV का कनेक्शन काट दिया। हैरत की बात ये है कि स्ट्रॉन्ग रूम की तीन दीवारें लोहे की बनी हुई थीं, फिर भी चोरों ने उसको काट दिया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review