बबली बाउंसर के किरदार में दिखेंगी तमन्ना भाटिया, ट्रेलर जारी, 23 सितम्बर को आयेगी फिल्म

बबली बाउंसर के किरदार में दिखेंगी तमन्ना भाटिया, ट्रेलर जारी, 23 सितम्बर को आयेगी फिल्म

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की अपकमिंग फिल्म Babli Bouncer का ट्रेलर रिलीज हो गया है। Disney+ Hotstar ने हिंदी, तमिल और तेलुगु में ट्रेलर को रिलीज किया है।यह कॉमेडी-ड्रामा 23 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन पद्म श्री विजेता मधुर भंडारकर ने किया है। वहीं आराधना देबनाथ और अमित जोशी ने इसके कहानी को लिखा है। तमन्ना भाटिया ने फिल्म में एक दम अलग लुक में नजर आने वाली है। जमन्ना देसी पहलवान के रोल में नजर आईं।

ट्रेलर में क्या कुछ खास

ट्रेलर के शुरुआत में दिखाया गया है कि सौरभ शुक्ला (Sourabh Shukla) अपनी बेटी बबली (तमन्ना) की तारीफ कर रहे हैं। वह कह रहे होते हैं बबली अखाड़े में सभी पुरुष पहलवान से ज्यादा वजन उठा लेती है। वहीं मां घरेलू कामों को लेकर बबली से परेशान है जैसे कि वह गोल रोटी नहीं बना पाती। हालाकि दिखाया गया है कि बबली का पूरा फोकस अपना करियर बनाने पर है। तमन्ना के इस फिल्म की कहानी उन सभी मुसीबतों पर आधारित है जिसका सामना एक लड़की अपना करियर बनाने के समय करती है। करियर बनाते समय की उनके जीवन में शादी का ट्विस्ट भी आ जाता है। अब यह तो इस फिल्म में ही देखा जाएगा कि बबली किस प्रकार से लड़ते हुए अपने सपने पूरे कर पाती है।

23 सितम्बर को होगी रिलीज

तमन्ना की फिल्म बबली बाउंसर 23 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। पद्म श्री मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वेद को मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram