मोदी से संबन्धित सवाल पूछने पर भड़क गए थे स्वामी स्वरूपानंद, पत्रकार को जड़ दिया था थप्पड़
द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद से मोदी से संबन्धित सवाल पूछने पर उन्होने पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया था। 2014 के लोकसभा चुनावों के समय एक पत्रकार ने जैसे ही स्वरूपानंद से ये सवाल पूछा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल में अच्छा पीएम कौन? इसी पर भड़क गए और गुस्सा यहां तक बढ़ा कि पत्रकार को थप्पड़ जड़ दिया।
सफाई में यह बोले थे शंकरचार्य
वीडियो के सामने आने के बाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने सफाई दी। उन्होंने कहा, 'एक आदमी ने हमसे मोदी के बारे में पूछा। हमने उन्हें एक थप्पड़ लगा दिया। हमने उससे ये कहा कि तुम उस आदमी को चर्चा में लाने के लिए बात कर रहे हो। राजनीतिक लोग इस तरह के होते हैं कि चाहे बुराई करो, चाहे तारीफ करो बस उनकी चर्चा होनी चाहिए।' स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने आगे कहा कि, 'मोदी चुने जाएं। प्रधानमंत्री बनें, हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन वह सही-सही जनता को बताएं कि वह क्या चाहते हैं।'
कांग्रेस आई शंकरचार्य के बचाव में
मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता मानक अग्रवाल ने कहा, 'साधु-संतों से धार्मिक सवाल होने चाहिए न कि राजनैतिक सवाल। कभी-कभी धर्म से हटकर सवाल पूछे जाने से गुस्सा आ जाता है। स्वरूपानंद कभी गुस्सा नहीं करते हैं। राजनैतिक सवाल नहीं करते तो थप्पड़ नहीं पड़ता।'
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता हितेश वाजपेयी ने कहा, 'धर्म, नीति, सत्य के ध्वज वाहक होते हैं धर्माचार्य और क्षमा के प्रतीक होते हैं। हमें उनसे ज्यादा उम्मीदें होती हैं। पत्रकारों के कोई प्रश्न बेकार का नहीं होते और जवाब जरूर महत्वपूर्ण होता है।'
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review