मेरठ नगर निगम ने हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर लगाई सील

मेरठ नगर निगम ने हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर लगाई सील

मेरठ। बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए नगर निगम लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों ने कचहरी स्थित हिंदुस्तान पैट्रोल पंप को सील कर दिया। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक पेट्रोल पंप की लीज़ वर्ष 2005 में समाप्त हो चुकी थी। पेट्रोल पंप के मालिक पर नगर निगम का 18 लाख बकाया था। कार्यवाही के दौरान पेट्रोल पंप के कर्मचारियों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन अधिकारियों की सख्ती के सामने किसी की एक नहीं चली।

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी डॉक्टर पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में नगर निगम की टीम लाव लश्कर के साथ मंगलवार की सुबह कचहरी अंबेडकर चौक के निकट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर पहुंची। इस पेट्रोल पंप को बेनी प्रसाद द्वारा संचालित किया जा रहा था। नगर निगम के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पेट्रोल पंप पर अपनी सील लगा दी। इस दौरान कर्मचारियों और नगर निगम के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। लेकिन अधिकारियों ने किसी की एक नहीं सुनी। संपत्ति अधिकारी डॉक्टर पुष्पराज गौतम ने बताया कि संचालक द्वारा इस जमीन को नगर निगम से लीज़ पर लिया गया था। वर्ष 2005 में यह लीज़ समाप्त हो गई थी। जिसके बाद से नगर निगम के अधिकारी पंप के संचालक को लगातार नोटिस जारी करके लीज़ का रिनुअल कराने के लिए कह रहे थे। लेकिन संचालकों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। उधर, नगर निगम की 18 लाख की रकम पेट्रोल पंप संचालक पर बकाया थी। जिसका भुगतान भी नहीं किया जा रहा था। जिसके चलते आज इसे सील किया गया है।

वहीं, पेट्रोल पंप के मैनेजर सतीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों से पैसे जमा करने के लिए समय मांगा था, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया। बहरहाल आज हुई कार्यवाही के चलते नगर निगम की संपत्ति पर कब्जा जमाए बैठे कब्जा धारकों में हड़कंप मचा हुआ है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram