बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार,लोकतंत्र में जनता मालिक,जनता ने सुनाया अपना फैसला ,मुख्यमंत्री ।
पटना: बिहार विधानसभा उपचुनाव की पलटी काया को देख कर ज्यादा हैरानी नही हुई है जिस तरह के हालात थे उनको अनदेखा नही किया जा सकता है, जैसा की सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू (JDU) ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है. कुशेश्वरस्थान में पार्टी उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने जहां भारी मतों के अंतर के साथ जीत हासिल की है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बिहार विधानसभा उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से जेडीयू (JDU) और एनडीए (NDA) के उम्मीदवार अमन भूषण हजारी और तारापुर से उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को जीत दिलाने लिए बिहार की जनता को बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है ।वहीं, तारापुर सीट पर आरजेडी ने जेडीयू को कांटे की टक्कर दी है. हालांकि, जेडीयू अपनी दोनों सीट बचाने में सफल रही है. इधर, पार्टी उम्मीदवारों की चुनाव में जीत के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को थैंक्यू कहा है.
इधर, चुनाव में हार का सामने करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, " हमने मजबूती के साथ दो सीटों पर चुनाव लड़ा. पांच सत्ताधारी पार्टियों के गठबंधन के विरुद्ध आरजेडी ने पहले से अधिक मत प्राप्त किए. मतदाता मालिकों का हार्दिक धन्यवाद. सत्ता में बैठ गांव के हालात को भूल गए लोगों को कथित विकास का दर्शन कराया. बिहार की जनता बदलाव चाहती है और बदलाव होकर रहेगा।
बता दें कि बिहार के तारापुर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह को कुल 78,966 वोट मिले हैं. जबकि आरजेडी उम्मीदवार को केवल 75,145 वोट ही मिले हैं. इस सीट पर जेडीयू ने 3821 वोट से आरजेडी को हराया है. जबकि कुशेश्वरस्थान सीट पर जेडीयू उम्मीदवार अमन भूषण हजारी ने 12 हजार से भी अधिक वोटों से आरजेडी उम्मीदवार को हरा कर जीत हासिल की है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review