अतीक को गोली मारने वाले लवलेश के पिता का छलका दर्द...कही ये बात

अतीक को गोली मारने वाले लवलेश के पिता का छलका दर्द...कही ये बात

माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीन आरोपियों में एक लवलेश तिवारी  के घर का पता चल गया है. वह क्योतरा इलाके का रहने वाला है. 'आजतक' ने लवलेश के पिता यज्ञ कुमार से बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्हें टीवी के जरिए पता चला कि अतीक और अशरफ को गोली मारने वाले तीन आरोपियों में उनका बेटा भी शामिल है.

उन्होंने कहा कि उन्हें लवलेश से कोई लेना-देना नहीं है. वो कब घर आता है, कब जाता है, कुछ पता नहीं. 5 से 6 दिन पहले ही वह घर आया था. यज्ञ कुमार ने कहा, ''हमारी लवलेश से सालों से बातचीत बंद है. वह कोई काम धंधा नहीं करता. बस दिन भर नशा करता है. इसलिए काफी पहले से ही घर के सभी लोगों ने उससे बातचीत बंद कर दी है.''

यज्ञ कुमार के बताया, ''लवलेश ने दो साल पहले भी एक लड़की को बीच चौराहे पर थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद उसके खिलाफ मामला चला और वो जेल में भी रहा.''

उन्होंने बताया कि 12वीं की पढ़ाई करने के बाद लवलेश ने बीए में एडमिशन ली थी. लेकिन वो भी छोड़ दी. उन्हें उसके दोस्तों के बारे में भी कुछ नहीं पता. वह किसके साथ रहता है, क्या करता है, घर के किसी भी सदस्य को नहीं पता.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram