Meerut Cantt News: अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड का बड़ा एक्शन
मेरठ कैंट में अवैध निर्माण पर कैंट बोर्ड का बड़ा एक्शन, रजबन बाजार में सीलिंग और ध्वस्तीकरण
सीईओ जाकिर हुसैन के आदेश पर 8 से 11 बजे तक चली कार्रवाई, निर्माण सामग्री जब्त, मचा हड़कंप
मेरठ कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ छावनी परिषद (कैंट बोर्ड) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर मंगलवार सुबह परिषद की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई कर अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मचा दी।
कैंट बोर्ड की टीम ने रजबन बाजार, करई गंज स्थित भवन संख्या 236-237A-B में श्री कुलदीप मित्तल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। इसके अलावा हनुमान चौक के पास भवन संख्या 178 (भाग) में सुनील सेकरी, बंगला नंबर-119 में अशोक छाबरा, बंगला नंबर-194, दिल्ली रोड पर अनिल गाबा और उर्वशी कॉम्प्लेक्स, सदर में श्री आशुतोष मित्तल द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से भवन निर्माण सामग्री भी जब्त की गई।
यह कार्रवाई सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चली। अचानक हुई कार्रवाई से कैंट क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अवैध निर्माण की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिन पर अब सख्त कदम उठाया गया है।
सीईओ जाकिर हुसैन ने अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। नियमों के खिलाफ निर्माण करने वालों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई करने वाली टीम में पीयूष गौतम (सहायक अभियंता), अवधेश यादव (जेई) सहित सुनील, राहुल, परविंदर, अभिषेक, चंद्रकांत, सतीश, अजीम, बोबी, संजय, जावेद, रोकी, अजहर और सद्दाम शामिल रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review