नगर निगम ने नहीं किया सात करोड़ का भुगतान, ठेकेदार ने दे दी जान 

नगर निगम ने नहीं किया सात करोड़ का भुगतान, ठेकेदार ने दे दी जान 

मेरठ। गंगा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नगर निगम के ठेकेदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। ठेकेदार के साथियों का कहना है कि उनकी नगर निगम पर सात करोड़ की रकम बकाया चल रही थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक अनूपशहर निवासी देवेश अग्रवाल गंगानगर स्थित जीपी-90 में लगभग एक साल से किराए पर रह रहे थे। 50 वर्षीय देवेश अविवाहित थे और नगर निगम में ठेकेदारी करते थे। इस मकान में ही उनके साथ अमरोहा निवासी उनका सुपरवाइजर वसीम भी रहता था। मंगलवार की सुबह मोदीनगर का सुपरवाइजर अरुण रावत देवेश के मोबाइल पर कॉल करता रहा, लेकिन उनकी कॉल रिसीव नहीं हुई। जिसके बाद अरुण मोदीनगर से सीधे देवेश के कमरे पर पहुंचा। कमरा अंदर से बंद था। अरुण और वसीम पीछे के रास्ते से देवेश के कमरे में पहुंचे तो पंखे पर बेड की चादर से देवेश का शव लटका देख उनके होश उड़ गए।

घटना की जानकारी मिलने पर गंगानगर एसओ दिनेश प्रताप सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुपरवाइजरों ने बताया कि देवेश की नगर निगम पर लगभग सात करोड़ की रकम बकाया चल रही थी। कई बार कहने पर भी उनका पेमेंट नहीं मिला था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में चल रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram