उत्तराखंड रैणी आपदा 2021: सफाई के दौरान टनल के अंदर फिर मिला एक मानव अवशेष

उत्तराखंड रैणी आपदा 2021: सफाई के दौरान टनल के अंदर फिर मिला एक मानव अवशेष

जोशीमठ: आपको याद होगा सात फरवरी 2021 का वो दिन जब ऋषिगंगा में जल प्रलय आने से क्षेत्र में व्यापक नुकसान के साथ जनहानि हुई थी। इस हादसे में ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

वही एक बार फिर एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के टनल में मंगलवार को सफाई के दौरान एक मानव अंग बरामद हुआ है। तपोवन स्थित कंपनी में कार्यरत डा. सुशील कुमार शर्मा ने इसकी सूचना थाना जोशीमठ को दी। मानव अवशेष के शरीर पर सिर, बांया हाथ व बांया पैर नहीं है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टनल के मुहाने से करीब 590 मीटर अंदर एक मानव अवशेष बरामद किया। बताया कि बरामद मानव अवशेष के शरीर पर सिर, बांया हाथ व बांया पैर नहीं है।

कीचड़ व मिट्टी से लतपत मानव अवशेष के शरीर पर काले रंग की पैंट व काले रंग की कपड़े की जैकेट मिली है। अज्ञात शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, किंतु अज्ञात मानव अवशेष की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके बाद मानव अवशेष का डीएनए संरक्षित किया गया है।

आपको बता दें कि रैणी में आई आपदा में कुल 206 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से अभी तक 120 मानव अवशेष बरामद हुए हैं। जिनमें 82 मानव अंगों की शिनाख्त हो चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram