अमिताभ के घर पर फिर कोरोना की दस्तक, स्टाफ कोविड-19 संक्रमित
- अमिताभ बच्चन के घर के किसी सदस्य को नहीं हुआ कोरोना
- प्रतीक्षा और जलसा बंगले में नियमित होती है जांच
बता दे की मुंबई में कोरोना तेज रफ्तार के साथ लोगों में फैलता जा रहा है. कोविड-19 महामारी ने अब बॉलीवुड के ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन के घर पर एक बार फिर से दस्तक दे दी है ।
कोरोना के चलते अमिताभ एक बार फिर से परेशानी से जूझ रहे हैं । अमिताभ के घर पर स्टाफ में से एक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है । अपने आखिरी लिखे ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने इस संबंध में खुद ही जानकारी देते हुए लिखा - घर में कोविड के हालात से गुजर रहा हूं और बाद में संपर्क साधूंगा....".
3-4 जनवरी की रात लिखे इस पोस्ट के ज़रिए अमिताभ ने घर में किसको कोविड हुआ है , इस संबंध में जानकारी नहीं दी है । ऐसे में इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाये जा रहे हैं ।
आपको बता दे की साल 2020 में 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव होने के चलते अमिताभ बच्चन को मुम्बई के विले पार्ले स्थित नानावटी अस्पताल में दाखिल होना पड़ा था ।
इसके चार दिन बाद खबर आई थी कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन , बहू ऐश्वर्या राय और नातिन आराध्या बच्चन को कोरोना हो गया है । ऐसे में सभी को मुम्बई के इसी नानावटी अस्पताल में दाखिल कराया गया था ।
गौरतलब है कोरोना से पीड़ित अमिताभ बच्चन को लगभग एक महीने तक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, जबकि परिवार के बाकी सदस्यों को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से जल्दी छुट्टी मिल गई थी ।
अमिताभ के प्रतीक्षा और जलसा बंगले के सुरक्षाकर्मियों, माली और घर में काम करनेवाले अन्य सभी लोगों की रूटीन कोरोना जांच की जाती है । इनमें से 31 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमें से एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर बीएमसी की ओर से साझा की गई है। अमिताभ के दोनों बंगलों में एक माली काम करता है और उसी को कोरोना हुआ है । उल्लेखनीय है कि कोरोना से ग्रस्त माली को कोरोना के किसी तरह तरह के लक्षण नहीं हैं ।।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review