Action: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां हुई गिरफ्तार

Action: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां हुई गिरफ्तार

- जमीन के विवाद में पिस्तौल लहराने का है मामला

पुणे। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूजा के बाद अब उनके माता-पिता मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को गुरुवार सुबह पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मनोरमा के खिलाफ एक स्थानीय किसान को धमकी देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। 

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। उन्हें पुणे लाया गया। यहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक जमीनी विवाद को लेकर मनोरमा हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram