करवा चौथ karva chauth का व्रत आज…जानिए, सुहागिनें इस दौरान क्‍या करें और क्‍या ना करें

करवा चौथ karva chauth का व्रत आज…जानिए, सुहागिनें इस दौरान क्‍या करें और क्‍या ना करें

सुहागिनें आज गुरूवार को करवा चौथ karva chauth का त्‍यौहार मना रही है। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखकर शाम को सोलह श्रृंगार में चन्‍द्र पूजन के बाद व्रत परायण करेंगी। ऐसे में आज ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार हम आपको बता रहे हैं कि करवा चौथ के दिन होने वाले व्रत के दौरान महिलाएं क्‍या करें और क्‍या ना करें।

करवा चौथ के दिन न करें ये काम...

सुबह देर तक न सोएं क्योंकि इससे सरगी खाने का मुहूर्त निकल सकता है।

श्रृंगार करते समय जो सामग्री बच जाती है, उसे कूड़े में न फेंके बल्कि बहले जल में प्रवाहित करें।

साथ ही किसी दूसरे की श्रृंगार सामग्री प्रयोग न करें।

करवा चौथ के दिन धारदार वस्तु के इस्तेमाल वाले काम जैसे कि सिलाई-कढ़ाई आदि करने से बचें क्योंकि यह अशुभ माना जाता है।

किसी को अपशब्द न कहें।, झूठ न बोलें, अनावश्यक क्रोध न करें।

मन में किसी प्रकार की ईर्ष्या या द्वेष न रखें।

व्रत पारण करने के बाद प्याज़, लहसुन या नॉन-वेज आदि न खाएं।

वैवाहिक जीवन की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के उपाय...

यदि आपके रिश्ते में तालमेल की कमी है तो करवा चौथ karva chauth के दिन बरगद के पेड़ एक पत्ते पर लाल रंग से अपनी ख़्वाहिश लिखें, फिर उसे मोड़कर अपने सिर से सात बार घुमाने के बाद बहते हुए जल में प्रवाहित करें।

रिश्ते में विश्वसनीयता लाने के लिए करवा चौथ के दिन लाल रंग के रेशमी कपड़े में 2 गोमती चक्र और 50 ग्राम पीली सरसों बांध दें। फिर एक कागज़ पर अपने पति का नाम लिखकर उसे भी उस कपड़े में बांध दें और किसी ऐसे गुप्त स्थान पर रख दें जहां कोई देख न पाए। इस कपड़े को एक साल बाद करवा चौथ के दिन ही खोलें।

दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए करवा चौथ के दिन किसी गाय को अपने हाथों से पांच लड्डू, पांच पेड़े और पांच केले खिलाएं और फिर उसकी पीठ सहलाएं। पति की उम्र और रिश्ते में स्नेह बढ़ाने के लिए करवा चौथ के दिन किसी अकेली जगह जाकर (जहां कोई दूसरा न हो) अपने पति से मांग में सिंदूर भरवाएं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Related News

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram