Meerut: हेलीकाप्टर से बरसे फूल तो गदगद हुए कांवड़िए
- औघड़नाथ मंदिर से टोल प्लाजा तक बरसाए गये फूल
- डीएम और एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मेरठ। मेरठ समेत पूरे वेस्ट यूपी में हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। मेरठ में पुलिस लाइन में हेलिकाप्टर में सवार हुए डीएम दीपक मीणा व एससपी विपिन टाडा ने औघड़नाथ मंदिर से दौराला टोल प्लाजा तक हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों पर फूलों की वर्षा की।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की सुबह मेरठ पुलिस लाइन में आठ बजे हेलिकाप्टर ने आसमान में उड़ान भरी। उसमें डीएम दीपक मीणा व एसएसपी विपिन टाडा सवार हुए । दोनों अधिकारियों ने काली पल्टन मंदिर से लेकर सिवाया टाेल प्लाजा तक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
इससे पहले डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कांवड़ की सुरक्षा को देखते हुए एरियल सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कांवड़ यात्रा अभी तक पूरी तरह शांति पूर्वक हो रही है। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए एटीएस, आरआरएफ, पीएसी, एलआईयू,स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए दौ सौ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। शुक्रवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए पूरी तैयारी पुलिस प्रशासन की ओर से कर ली गयी है। ऐतिहासिक काली पल्टन मंदिर के आसपास बैरीकेडिंग लगा दी गयी है। मंदिर परिसर में कंट्रोल बनाया गया है। जहां से पूरे आसपास के क्षेत्रों पर नजर रखी जाएगी।
एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कांवड़ियों की सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही चॉपर के साथ मेरठ से टोल प्लाजा तक सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की की गयी है। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था चौकचौबंद कर दी गई है। ट्रैफिक पुलिस की महिला जवानों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त सादी वर्दी में जवानों को भी तैनात किया गया है।
एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि अफसरों ने कांवड़ मार्ग की निगरानी भी की। हेलिकॉप्टर में कमिश्नर, डीएम, एडीजी, एसएसपी और आईजी सवार होकर कांवड़ियों पर फूल बरसाए।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review