दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है - जयंत चौधरी

दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है - जयंत चौधरी

मुजफ्फरनगर :  मुजफ्फरनगर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कावड़ यात्रा को लेकर नेम प्लेट लगाने के दिए गए आदेश पर बोलते हुए कहां कि मुझे लगता है कि यह आदेश बहुत जल्दबाजी में लिया गया है। और जब यह आदेश जारी कर दिया गया है तो इस पर सरकार और प्रशासन टिक भी रहा है।

मुजफ्फरनगर के दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर पहुंचे जयंत चौधरी ने कहा किनेम प्लेट का मुद्दा कोई मुद्दा नहीं है। हमारा जो स्टैंड है इस पर हमारे प्रदेश अध्यक्ष बोल चुके हैं जो कावड़ लेकर जाते हैं उनकी सेवा में सभी लोग लगते हैं। ना तो कावड़ लेकर जाने वाला कोई व्यक्ति पहचान करता है जो सेवादार है उनकी एक आशीर्वाद की तरह ग्रहण करते हैं और प्राप्त करते हैं। और आगे निकल जाते हैं कोई इस हिसाब से जाति या धर्म की पहचान कर कर सेवा नहीं लेता है। और ना ही इस मामले को धर्म जाति से जोड़ा जाना चाहिए। सब प्रतिष्ठान अपना नाम लिखे मालिक कोई और हो सकता है ब्रांड कोई और हो सकता है मैकडॉनल्ड क्या लिखेगा खतौली में बर्गर किंग क्या लिखेगा।

पुराने ब्रांड है किसी के नाम हो सकते है एक मालिक नहीं कई मालिक हो सकते है। मुझे लगता है ज्यादा समझ कर फैसला नहीं लिया है। अब ले लिया है तो उसे पर टिक रहे हैं। कभी-कभी ऐसा हो जाता है सरकार में, अभी भी समय है इस पर ज्यादा जोर न दिया जाए। मुझे नहीं लगता कि प्रशासन इस पर कोई ज्यादा जोर जबरदस्ती कर रहा है सभी अपनी स्वेच्छा से नाम लिख रहे हैं। जहां तक वेज और नॉनवेज की बात है उसमें सेंस है।

उन्होंने कहा अगर कोई वेजिटेरियन है तो उसकों प्रमाणित होना चाहिए कि उसमें जो पदार्थ है वह सभी वेजिटेरियन है. और बनाने की जो प्रक्रिया है वह भी वेजिटेरियन है किस के हाथ से बन रही है इसका क्या मतलब बहुत से मुसलमान वेजिटेरियन भी है और हिंदू मीट खाने वाले भी हैं। कहां-कहां लगाओगे अब कुर्ते पर भी अपना नाम लिखना शुरू कर देंगे। क्या फिर एक दूसरे को देखकर लोग हाथ मिलाएंगे गले लगेंगे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram