Bijnor: पुलिस पूछताछ में बिगड़ी युवक की हालत
- पिता बोले- बेटे को पुलिस ने पीटा, प्राइवेट पर पार्ट चोट मारी
- छात्रा का शव मिलने के मामले में उठाया था
बिजनौर। शेरकोट इलाके में पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए एक युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। युवक को गंभीर हालत में धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस पर उसके साथ मारपीट करने और उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक को कक्षा 11 की छात्रा की मौत के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था।
जानकारी के मुताबिक शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हाफिजाबाद निवासी सत्यदेव सैनी की बेटी खुशबू सैनी धामपुर के इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को शेरकोट में कोचिंग सेंटर गई थी। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने छात्रा की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिससे उसकी लोकेशन खो बैराज के पास मिली। पुलिस ने वहां से चप्पल, बैग और अन्य सामान बरामद किए और छात्रा की तलाश शुरू की। मंगलवार को खुशबू का शव खो नदी में बरामद हुआ।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक छात्रा के साथ पढ़ने वाले छात्र और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसी दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसे धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर चंदन पांडे के मुताबिक, युवक को सांस लेने में दिक्कत और पेट में दर्द था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
युवक के पिता योगराज सिंह ने आरोप लगाया कि शेरकोट पुलिस ने थाने बुलाने पर उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसके प्राइवेट पार्ट पर वोट मारी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
वहीं, अफजलगढ़ सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि दो युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से पूछताछ के दौरान किसी के साथ मारपीट की बात पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जो सबूत के तौर पर मौजूद हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review