बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने लोकसभा चुनावों के लिए किया टीम का ऐलान
2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी कमर कस ली है। वहीं आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष J.P. Nadda ने शनिवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया है।
जेपी नड्डा की टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह और राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और झारखंड के पूर्व सीएम रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही तेलंगाना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय और सांसद राधामोहन अग्रवाल को महामंत्री बनाया गया है।
जेपी नड्डा की टीम में यह है राष्ट्रीय अध्यक्ष
डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
रघुबर दास (झारखंड)
एम. चौबा एओ (नगालैंज)
अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
बैजयंत पांडा (ओडिशा)
लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
डी.के. अरुणा (तेलंगाना)
लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)
जेपी नड्डा की टीम में यह है राष्ट्रीय महामंत्री
विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
सुनील बंसल (राजस्थान)
संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश
अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)
तरुण चुग (पंजाब)
जेपी नड्डा की टीम में यह है राष्ट्रीय सचिव
विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
आशा लाकड़ा (झारखंड)
कामख्या प्रसाद तासा (असम)
सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश
अरविंद मेनन (दिल्ली)
पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
अनिल अटोनी (केरल)
बीएम संतोष बने राष्ट्रीय महामंत्री
इसी के साथ बीएम संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह- संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह- कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review