तेज प्रताप पिता के सामने जगदानंद, शिवनंद व संजय पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े।

तेज प्रताप पिता के सामने जगदानंद, शिवनंद व संजय पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े।

बिहार, पटना लालू फैमिली में गजब का सीन चल रहा है तेज प्रताप बैठे हैंधरने पर, उन्होने पिता के सामने तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) के खिलाफ भी गुस्‍सा उतारा। उन्‍हें मनाने के लिए खुद लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को आना पड़ा। वे देर रात मां राबड़ी देवी (Rabri Devi) के आवास पर भी बुलाए गए। लालू ने उन्हें देर रात तक समझाया-बुझाया। चुनाव तक शांत रहने की सलाह दी। तेज प्रताप यादव एक बार फिर भाई तेजस्‍वी यादव के बाहर जाते हीं लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास (Rabri House) पर पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वहां वे आरजेडी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari), प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) एवं तेजस्‍वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव (Sanjay Yadav) के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिद पर अड़े हुए हैं। कहा कि जबतक जगदानंद सिंह आरएसएस (RSS) के एजेंट हैं, उनको पार्टी से निकाले जाने तक राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) से कोई मतलब नहीं है। वे बहुत बड़ा कदम उठाने वाले हैं।
बीती शाम लालू प्रसाद यादव दिल्‍ली से पटना पहुंचे। तेज प्रताप यादव उनकी अगुवानी में पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे, लेकिन आरजेडी नेताओं ने वहां उन्‍हें खास तवज्‍जो नहीं दी। उनकी मानें तो उनके साथ दुर्व्‍यवहार किया गया तथा राबड़ी आवास में भी एंट्री नहीं दी गई। इससे नाराज तेज प्रताप देर रात अपने आवास के सामने धरना पर बैठ गए। फिर लालू को खुद उन्‍हें मनाने आना पड़ा।
तेज प्रताप रात में राबड़ी आवास पहुंचे तो लालू परिवार से उनकी देर रात तक बातचीत हुई। परिवार उन्‍हें मनाने की कोशिशें करता रहा, लेकिन वे नहीं माने। वे जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी तथा तेजस्‍वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। तेज प्रताप यादव ने लालू को पार्टी के संबंध में और भी कई जानकारी दी। तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट पर उन्‍हें जगदानंद सिंह ने ठेलने का काम किया। वे आरएसएस के एजेंट हैं। जब तक जगदानंद सिंह को पार्टी से निकाला नहीं जाता, उन्‍हें आरजेडी से कोई मतलब नहीं है। तेज प्रताप ने इशारों में यह भी कहा कि आगे वे बहुत बड़ा कदम उठाने वाले हैं ।
सोमवार की दोपहर जैसे हीं तेजस्‍वी यादव चुनाव प्रचार के सिलसिले में घर से बाहर निकले, तेज प्रताप फिर पहुंचे हैं। उनकी लालू प्रसाद यादव सहित परिवार के अन्‍य लोगों से बातचीत हो रही है। वे अपनी जिद पर अड़े बताए जा रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा है कि जगदानंद सिंह, शिवनंद तिवारी, सुनील सिंह एवं संजय यादव के खिलाफ कार्रवाई होने तक उनका पार्टी व परिवार से काेई नाता नहीं
लालू परिवार में इस मसले पर दो ध्रुव साफ दिख रहे हैं। तेज प्रताप जिस जगदानंद सिंह के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं, तेजस्‍वी यादव उनके साथ हैं। अब तेज प्रताप की बहन रोहिणी आचार्य ने भी जगदानंद सिंह के समर्थन में अपने ट्वीट में उन्‍हें लालू प्रसाद यादव के सुख-दूख का साथ बताया है। तेजस्‍वी उस संजय यादव को अपना राजनीतिक सलाहकार बनाए हुए हैं, जिसे तेज प्रताप देखना नहीं चाहते। जदगानंद सिंह एवं शिवानंद तिवारी ने तेज प्रताप के खिलाफ खुलकर बयान दिए हैं, लेकिन परिवार ने उनपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। स्‍पष्‍ट है, तेज प्रताप परिवार में अकेले पड़ गए दिख रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram