Meerut Crime: सरधना में अपहरण के बाद युवती की गला रेत कर हत्या
- चार दिन बाद मिला सड़ा-गला शव, एक हिरासत में
- सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा
- बोले- गैंगरेप के बाद मार डाला गया, एक महिला सहित सात के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मेरठ। बीती 21 जुलाई से लापता युवती की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है।
जानकारी के जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर थाना सरधना क्षेत्र में कथित रूप से 21 जुलाई से लापता युवती की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। युवती का सड़ा-गला शव चार दिन बाद बरामद हुआ है। बुधवार को मृतका की पहचान 16 वर्षीय किशोरी महक सरधना के मोहल्ला कुम्हारान के रूप में हुई। महक रविवार को गायब हुई थी। शव मिलने और परिजनों के शिनाख्त करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
पुलिस ने घटना के संबंध में मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
अभी तक की जांच में पता चला है कि युवती की प्रेम प्रसंग में अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। युवती 21 जुलाई को घर से गायब हो गई थी। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देकर गांव के ही चार युवकों पर अपहरण के बाद हत्या का शक जताया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादुर ने बताया कि युवती का शव थाना सरधना क्षेत्र के इकड़ी रोड पर मेहरमती गणेशपुर के जंगल में कल मिला था।
दरअसल मोहल्ला कुम्हारान की रहने वाली 16 वर्षीय महक 21 जुलाई रविवार सुबह से लापता थी । 23 मंगलवार देर शाम उसका शव इकड़ी रोड पर नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर रात में ही शव को मोर्चरी भेज दिया था। बुधवार को थाने पहुंचे परिजनों ने किशोरी की चप्पल देखकर उसकी शिनाख्त की और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। परिजनों का कहना है कि किशोरी के लापता होने के बाद से ही वह लगातार पुलिस से शिकायत करते रहे, लेकिन उनकी गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। अब परिजनों ने कस्बे के ही हसीन नाम के युवक पर किशोरी के अपहरण करने और उसके साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या करने के आरोप लगाया।
महक के पिता ने तहरीर देते हुए हसीन, शाहरूख, इकरामुददीन व मोहसीन पर गैंग रैप करने व हसीन बानो पत्नी लियाकत व लियाकत पुत्र अलीहसन व शौकत पुत्र अलीहसन पर हत्या करने में शामिल होने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आनन-फानन में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शाम के समय मृतक किशोरी के परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने बस स्टैंड पुलिस चौकी चौराहे पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाम लगा दिया और एसएसपी को मौके पर बुलाई जाने की मांग भी की। जाम लगाने के बाद वाहनों की चारो और लाइने लग गयी। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review