India vs Zimbabwe First ODI: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 10 विकटों से हराकर बनाया ये रिकाॅर्ड, देखें
India vs Zimbabwe First ODI: भारतीय क्रिकेट टीम (indian team) इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। यहां टीम इंडिया को 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरुआत 18 अगस्त से हो गई है। बता दें भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे में दोपहर खेला गया जिसे भारत ने 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। इसमें शिखर धवन और गिल के बीच 192 रनों की बड़ी साझेदारी देखने को मिली। बता दें टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने लिया, जिसे जिम्बांबे को मात्र 189 रनों में रोककर सही साबित किया भारत के गेंदबाजों ने।
इस तरह रहा मैच का हाल
पहले बैटिंग करते हुए मेजबान टीम महज 189 रनों में सिमट गई, जिसमें सर्वाधिक 35 रन कप्तान रेजिस चकाब्वा ने बनाए। वहीं भारत के तरफ से अक्षर पटेल, दीपक चाहर और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3/3 विकट लिए। वहीं सिराज को भी 1 विकट मिला। प्लेयर ऑफ द मैच दीपक चाहर रहें जिन्होंने 7 ओवर महज 27 रन खर्च करके तीन विकट झटके।
भारत ने बनाया ये रिकॉर्ड
बता दें दोनों टीमें 6 साल बाद एकदूसरे के आमने-सामने होंगी। इसके पहले 22 जून 2016 को भारत और जिम्बाब्वे के बीच कोई इंटरनेशनल मैच खेला गया था, वो टी20 मैच था, हरारे में खेले गए इस मैच में भारत ने 3 रनों से जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ अब भारत ने जिम्बाब्वे को लगातार 13 मुकाबलों में हरा दिया है। जो कि किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक है। इसके पहले तक भारत ने बांग्लादेश को लगातार 12 मुकाबलों में हराया था।
धवन और गिल की शानदार ओपनिंग साझेदारी
ओपनिंग में टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन को देखा गया जहां उन्होंने अच्छी शुरुआत के साथ इसे विजय तक भी पहुंचाया। जिसमे 83 रनों का योगदान शिखर धवन का रहा 113 गेंदे खेली और 9 चौके लगाए। वहीं गिल ने तेज खेल दिखाते हुए महज 72 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का लगाया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review