आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला एक घायल

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला एक घायल

मेरठ। बुधवार की रात दो शराबियों के बीच हुए विवाद में ब्रहस्पतिवार की सुबह एक आरोपी को पकड़ने गई डायल 112 की पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार ने हमला बोल दिया। इस दौरान होमगार्ड और कांस्टेबल की जमकर पिटाई की गई। जिसमें होमगार्ड की टांग टूट गई। जानकारी के बाद सीओ कोतवाली तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को शौकीन गार्डन का रहने वाला जाहिद लिसाड़ी गांव के रहने वाले राजू के साथ लिसाड़ी गांव में शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और मारपीट हो गई। उस समय आसपास के लोगों ने दोनों को समझा कर वापस भेज दिया। बताया जाता है कि ब्रहस्पतिवार की सुबह जाहिद डायल 112 की फैंटम को साथ लेकर राजू के घर पर पहुंच गया। राजू के घर पर न मिलने पर पुलिस उसके पिता हाजी यामीन को अपने साथ ले जाने लगी। आरोप है कि यामीन को साथ ले जाने का विरोध करते हुए उसके परिवार ने कांस्टेबल और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। दोनों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पिटाई की गई। जिसमें होमगार्ड अजय पाल की टांग टूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में सीओ कोतवाली लिसाड़ी गेट, देहली गेट और ब्रह्मपुरी की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने आरोपी का ट्रैक्टर कब्जे में लेते हुए यामीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram