PM मोदी को उत्तराखंड की बाल मिठाई खिलाएंगे लक्ष्य, खुद की फरमाइश

PM मोदी को उत्तराखंड की बाल मिठाई खिलाएंगे लक्ष्य, खुद की फरमाइश

थॉमस कप के इतिहास में भारतीय बैडमिंटन टीम पहली बार फाइनल पहुंची और अपनी पहली ही कोशिश में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर कमाल कर दिया। इस सफर में मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर फाइनल तक का सफर कोई आसान नहीं था।फाइनल में हारने वाली इंडोनेशिया टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी थी, लेकिन किदांबी श्रीकांत, एसएस प्रणॉय, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सभी के धांसू खेल ने भारतीय फैंस को गर्व करने का मौका दिया। टीम के लिए विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेताओं लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी ने यादगार जीत दर्ज की।

इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले उत्तराखंड के लक्ष्य की इस जीत से उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है।प्रदेश का नाम लक्ष्य ने रोशन किया है। लक्ष्य की इस जीत के बाद इंटरव्यू लेने वालों का तांता लगा हुआ है। लक्ष्य ने बताया कि जीत के बाद हर जगह से बधाई संदेश आ रहे हैं। सबसे बड़ी खुशी तब मिली जब प्रधानमंत्री ने टीम से और उनसे बात की। रविवार शाम को प्रधानमंत्री ने उनसे फोन पर बात करते हुए कहा तुम्हारी तीनों पीढ़ियां बैडमिंटन में हैं। तुम्हारे दादा, पिता और तुम। अरे भाई बाल मिठाई खिलानी पड़ेगी।

लक्ष्य ने कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। टीम के लिए पहला सिंगल खेला और टीम को जीत दिलाना खुशी का पल रहा। इस जीत से भारतीय बैडमिंटन बहुत ऊपर जाएगी। टीम ने एक दूसरे को काफी सपोर्ट किया। पिता डीके सेन ने कोच के तौर पर काफी हेल्प की। टीम में 10 खिलाड़ी, छह कोच समेत स्पोर्ट स्टाफ की और देश की जीत है। यह माइल स्टोन है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram