सरेंडर या गिरफ्तार हुआ भगोड़ा अमृतपाल सिंह
35 दिनों तक पुलिस और खुफिया तंत्र से आंख-मिचौली खेल रहा खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह आखिरकार हत्थे चढ़ गया। पंजाब की मोगा पुलिस ने उसे कुख्यात खालिस्तानी नेता जरनैल भिंडरावाले के पैतृक गांव रोडे से गिरफ्तार किया। उसने गिरफ्तारी से पहले माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की।
गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गुरुद्वारे में संबोधन के उसके वीडियो भी सामने आए। इस बीच अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार पंजाब पुलिस ने बयान जारी किया। पुलिस ने दावा किया कि भगोड़े अमृतपाल को गिरफ्तार किया गया, उसने सरेंडर नहीं किया था। हालांकि पंजाब पुलिस के दावे से पहले मीडिया रिपोर्ट्स थी कि गुरुद्वारे के जत्थेदार ने पुलिस को अमृतपाल के होने की सूचना दी थी। जब पुलिस पहुंची तो अमृतपाल ने सरेंडर किया।
पंजाब पुलिस अमृतपाल को गिरफ्तार करके असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज रही है। डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल के बाकी साथी भी कैद में हैं। पंजाब पुलिस ने रविवार को स्पष्ट किया कि खालिस्तानी समर्थक भगोड़े नेता अमृतपाल सिंह को रविवार सुबह गिरफ्तार किया गया और उसने आत्मसमर्पण नहीं किया क्योंकि कुछ दावे किए जा रहे थे।
पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस ने अमृतपाल सिंह पर लगातार दबाव बनाया था और उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने कहा, “पुलिस के पास विश्वसनीय जानकारी थी कि अमृतपाल रोडेगांव में था। जब अमृतपाल के पास कोई विकल्प नहीं बचा था, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आईजीपी गिल ने कहा कि गुरुद्वारे की मर्यादाओं का पालन करते हुए पुलिस गुरुद्वारे के अंदर नहीं गई। अमृतपाल को इंटेलिजेंस विंग और अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले अमृतपाल के गुरुद्वारे में पूजा-अर्चना करने की खबरों पर आईजीपी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि गुरुद्वारे के भीतर क्या हुआ? पुलिस अधिकारी ने कहा कि एनएसए के तहत हिरासत में लेने के बाद अमृतपाल को असम के डिब्रूगढ़ जेल भेज दिया गया है।
उधर, अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। पुलिस का कहना है कि वे किसी भी सूरत में राज्य का माहौल खराब नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि मारे गए आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले रोडे गांव के रहने वाला था, अमृतपाल की गिरफ्तारी यहीं हुई है। पिछले साल अमृतपाल को इसी गांव में आयोजित एक समारोह में 'वारिस पंजाब डे' संगठन का प्रमुख बनाया गया था।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review