Attack on road : मोहाली में युवती को तलवार से काटा
- सहेलियों के साथ जा रही थी ऑफिस
चंडीगढ़ । मोहाली के फेज पांच में शनिवार सुबह आफिस जा रही एक युवती को तलवार से काटकर मार दिया गया। मृतका की पहचान फेज-5 के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली बलजिंदर कौर के तौर पर हुई है।
बलजिंदर कौर पर हमला सुबह साढ़े नौ बजे उस वक्त किया गया जब वह अपनी सहेलियों के साथ आफिस जा रही थी। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया है। आरोपी की पहचान समराला के रहने वाले सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। सुखचैन समराला में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था।
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब के गांव फतेहपुर जट्टां की बलजिंदर कौर नौ साल से मोहाली में काम कर रही थी। वह डेली अप डाउन करती थी। शनिवार को उसके पिता ने ही उसे बस में बैठाया था। मृतका के भाई के अनुसार, उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंपनी के मैनेजर ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला
पुलिस के अनुसार, बलजिंदर और सुखचैन एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। हालांकि मृतका के भाई का कहना है कि बलजिंदर ने कभी उन्हें किसी लड़के के बारे में नहीं बताया।
बलजिंदर सुबह जैसे ही बस से उतर कर जा रही थी तो अचानक सामने एक युवक तलवार के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। जिस समय बलजिंदर कौर के साथ यह हादसा हुआ उस समय उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां थीं। बलजिंदर आरोपी से बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी ने उस पर लगातार कई वार किए। घटना के बाद तुरंत बलजिंदर कौर को सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review