Yantra India Limited Bharti 2023: ट्रेड अपरेंटिस के 5395 पदों पर निकली भर्तियां, जल्दी करें अप्लाई
Yantra India Limited Bharti 2023: नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए यंत्र इंडिया की तरफ से बड़ी खुसखबरी दिया है। यंत्र इंडिया में पूरे भारत में ट्रेड अपरेंटिस के 5395 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया जाएगा।
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 28 मार्च 2023 निर्धारित की गई थी। फॉर्म भरने का yantraindia.co.in ऑफिशियल वेबसाइट पर 27 फरवरी को एक्टिव कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि फॉर्म पढ़ कर ही आवेदन करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म विभाग की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थी फॉर्म में कोई भी जानकारी अधूरी न दें और फॉर्म निर्धारित तक भर दें। क्योंकि इसके बाद एप्लिकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी।
आवेदन की योग्यता
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 10वीं पास और संबंधित विषय में डिप्लोमा भी होना चाहिए।
आयु सीमा
आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालाकि अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट yantraindia.co.in पर जाएं।
- फिर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स भर कर रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म भरें और संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके सब्मिट करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review