ऑपरेशन थियेटर में बेहोश महिला मरीज से छेड़छाड़, होश में आने के बाद ये बोली महिला...
कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ अश्लील हरकत करने की घटना सामने आई है। 39 वर्षीय बेहोश महिला मरीज के साथ ऑपरेशन थिएटर ने किसी ने छेड़खानी की। महिला मरीज ने फूलबागान पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि वो महिला मरीज की शिकायत की जांच कर रहे। महिला गॉलब्लैडर (पित्ताशय) की सर्जरी के लिए कोलकाता आई थी। इस घटना के सामने आने बाद फिर एक बार महिला सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर फूलबगान पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला को पित्ताशय की सर्जरी के लिए भर्ती करवाया गया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे उसे ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया। ऑपरेशन के दौरान महिला को बेहोशी की दवा दी गई थी। महिला ने कहा,'सर्जरी सुबह 11 बजे तक खत्म हो गई थी। जब उन्हें आधा होश था। मुझे लगा कि कोई मेरी दाहिनी ओर खड़ा था और मुझे छू रहा था। यह मेरे लिए बहुत दर्दनाक था। जब मैं धीरे-धीरे होश में आई तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे छुआ जा रहा है। मैं सब कुछ महसूस कर रही थी, लेकिन उस समय शरीर इस स्थिति में नहीं था कि मैं इसे रोक पाती। महिला ने कहा कि लेकिन मैं हिल नहीं पा रही थी। एनेस्थीसिया का असर खत्म होने के बाद जब मैं अपनी आंखें खोली तो अपने निजी अंगों पर कुछ निशान देखे।'
पीड़िता महिला ने कहा, 'आपरेशन के बाद वहां कोई भी महिला कर्मचारी नहीं थी। मुझे नहीं पता कि ऑपरेशन थियेटर के अंदर मेरे साथ क्या हुआ ? लेकिन मेरे शरीर में कई निशान हैं जो दिख रहे हैं। मरीज की ओर से शुक्रवार को फूलबागान थाने में लिखित शिकायत की गई है। उसकी शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने कथित छेड़छाड़ की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review