सहकारी शुगर मिल के गौदाम में सड़ गयी करोडो रुपये की चीनी

सहकारी शुगर मिल के गौदाम में सड़ गयी करोडो रुपये की चीनी

उत्तर प्रदेश में भले ही गन्ना भुगतान को लेकर किसान आंदोलन पर उतारू हो और सरकार रिकॉर्ड गन्ना भुगतान करने का दावा कर रही हो मगर जनपद मैं आज उस समय एक बड़ा खुलासा हुआ है जब भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने थाना भोपा क्षेत्र के मोरना स्थित द गंगा सहकारी शुगर मिल के गोदाम को खुलवाया तो वहां करोड़ों रुपए की चीनी पाई गई जिसमें अधिकांश चीनी खराब और सड़ी हुई हालत में पाई गई

ऐसे में भले ही चीनी मिल के अधिकारी अपनी सफाई पेश कर रहे हो मगर इसमें या तो चीनी मिल अधिकारियों की लापरवाही है या फिर सरकार के द्वारा बनाए गए कानून चीनी मिल और किसानों के बकाया गन्ना भुगतान के आड़े आ रहे हो

गौरतलब है कि मोरना शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है वहीं चीनी मिल के गोदाम में करोड़ों रुपए की चीनी 2018 से लेकर 2021 तक भरी पड़ी है मगर सरकार इसे बेचने को तैयार नहीं है

जनपद मुजफ्फरनगर में बजाज शुगर मिल को छोड़कर अन्य कई फैक्ट्रियां अपना भुगतान कर चुकी है जिसमें मोरना शुगर मिल पर भी किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है यहां प्राइवेट फैक्ट्रियां चीनी बैठकर किसानों का भुगतान कर रही है तो वही द गंगा सहकारी शुगर मिल मोरना के अधिकारी गोदाम में लगी चीनी को बेचने को तैयार नहीं है

ऐसे में जाहिर है कि गन्ना भुगतान की समस्या तो आएगी ही गोदाम में भरी चीनी की सूचना जैसे ही भारतीय किसान यूनियन के मोरना क्षेत्र के पदाधिकारियों को लगी तो भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने शुगर मिल में पहुंचकर मिल अधिकारियों से बातचीत के बाद गोदाम खुलवा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई गोदाम में अधिकांश चीनी सड़ी हुई हालत में पाई गई

खुद शुगर मिल का अधिकारी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि चीनी केवल बनाने के 2 वर्ष तक खाने योग्य रह सकती है मगर यहां तो 2018 से अब तक की चीनी गोदाम में भरी पड़ी है

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram