छात्रों ने महिला टीचर को बोला i love you और कर दी video viral
टीचर और स्टूडेंट के रिश्तों को तार तार करते हुए मेरठ के एक स्कूल के कुछ छात्रों ने अपने ही टीचर को खुलेआम आइ लव यू कह कर प्रपोज कर दिया । इतना ही नहीं छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट भी करना जारी रखा। आरोपी छात्र यही नहीं रुके उन्होंने महिला टीचर पर फबतिया कसते हुए उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रों की इस हरकत से परेशान टीचर डिप्रेशन में है और अब आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
मामला मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के एक स्कूल का है। जहां स्कूल में पढ़ने वाले बारहवीं कक्षा के तीन छात्र अपनी ही क्लास में पढ़ाने वाली टीचर से खुलेआम छेड़छाड़ करते हैं। कभी क्लास में आई लव यू बोलते हैं तो कभी प्रार्थना सभा में टीचर पर अश्लील कमेंट करके उसे परेशान करते हैं। टीचर की माने तो छात्रों की इस करतूत से वह काफी परेशान है ।हद तो तब हो गई जब छात्रों ने छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। क्लास में और अब इलाके में बदनामी के डर से टीचर ने अब एक्शन लेने की ठान ली है। जिसके बाद पीड़ित युवती ने एफ आई आर दर्ज करा दी है ।
एफ आई आर के मुताबिक आरोपी छात्र पिछले काफी समय से महिला टीचर को परेशान कर रहे थे। कभी आई लव यू बोलते हैं तो कभी अश्लील और कभी भद्दे कमेंट करते थे। और अब तो इन्होंने हद ही कर दी जब छात्रों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने टीचर की ओर से आरोपियों पर एफ आई आर दर्ज कर ली है। और अब आगे की कार्यवाही मे जुटी है ।वही पुलिस वीडियो की जांच के आधार पर आरोपी छात्रों से पूछताछ करने की तैयारी में है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review