आज का इतिहास 2 फरवरी
2 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- भारत में दीव (गोआ, दमन और दीव) के पास पुर्तग़ाल व तुर्की के बीच 1509 में युद्ध हुआ।
- चीन के शैन्सी प्रांत में 1556 में आये जबरदस्त भूकंप में करीब लाखों लोगों की मौत हुई।
- चार्ल्स प्रथम 1626 में इंग्लैंड के सम्राट बने।
- देश में प्रशासनिक सुधारों के लिये 1844 में पिट्स नियामक अधिनियम को लागू किया गया।
- शंभूनाथ पंडित 1862 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पहले भारतीय न्यायाधीश बने।
- यूनान ने 1878 में तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- रशिया ने 1892 में कैलिफ़ोर्निया में ‘फ़र ट्रेडिंग कॉलोनी’ की स्थापना की।
- 1901 में क्वीन विक्टोरिया का अंतिम संस्कार हुआ।
- न्यूयार्क में 1913 में ‘ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल’ की ओपनिंग हुई।
- फ़्रांस ने 1920 में मैमेल पर कब्ज़ा किया।
- जेम्स जॉयस का लिखा उपन्यास ‘यूलिसिस’ 1922 में पहली बार प्रकाशित किया गया।
- हंगरी ने 1939 में सोवियत संघ के साथ संबंध समाप्त किये।
- भारत ने 1952 में मद्रास में पहला टेस्ट क्रिकेट जीता।
- अखिल भारतीय खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड का गठन 1953 में किया गया।
- 1971 में वर्ल्ड वेटलैंड डे मनाया गया
- सीरिया ने 1982 में हामा पर आक्रमण किया।
- महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम 2006 से 200 जिलों में अधिसूचित किया गया था।
- अंतर्राष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) ने 2007 में ग्लोबल वार्मिंग पर रिपोर्ट प्रस्तुत की।
- 2012 में सुप्रीम कोर्ट ने 122 संस्थाओं को 2 जी स्पैक्ट्रम के आवंटन को अवैध घोषित किया था।
2 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
- स्वतंत्रता सेनानी और एक सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमारी अमृत कौर का जन्म 1889 में हुआ।
- अमेरिकन एक्टर चार्ल्स कोरोल का जन्म 1890 में हुआ।
- दक्षिण भारत में हिन्दी प्रचार आन्दोलन के संगठक मोटूरि सत्यनारायण का जन्म 1902 में हुआ
- उपन्यसकार, दार्शनिक और पटकथाकार लेखक एयन रैंड का जन्म 1905 में हुआ।
- देश के जाने-माने लेखक, कवि और स्तंभकार खुशवंत सिंह का जन्म 1915 में हुआ।
- राजनेता दसरथ देब का जन्म 1916 में हुआ।
अभिनेत्री फराह फॉसेट का 1947 को जन्म हुआ। - अभिनेत्री शमिता शेट्टी का जन्म 1979 में हुआ।
2 फ़रवरी को हुए निधन
- 1907 में पिरोयॉडिक टेबल बनाने वाले रूस के दिग्ग्ज केमिस्ट दिमित्री मेंदेलीव का निधन हुआ था।
- 1958 में मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी बलुसु संबमूर्ति का निधन हुआ था।
- 1960 में हिन्दी साहित्य के एक महान् उपन्यासकार चतुरसेन शास्त्री का निधन हुआ था।
- 1978 में मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का निधन हुआ था।
- 2007 में फ़िल्म व टेलीविजन अभिनेता विजय अरोड़ा का निधन हुआ था।
- 1982 में प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री मोहन लाल सुखाड़िया का निधन हुआ था।
- 2011 में प्रभावशाली रक्षा विश्लेषक कृष्णस्वामी सुब्रह्मण्यम का निधन।
- अभिनेता फिलिप सीमोर हॉफमैन का 2014 में निधन।
2 फरवरी के महत्त्वपूर्ण दिवस
- वर्ल्ड वेटलैंड्स डे
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review