दीपावली और छठ के लिए इन शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यह होगा रूट और टाइम
देहरादून: अक्तूबर में दीपावली और छठ पूजा का त्योहार है। इससे ट्रेनों में भारी भीड़ है। खासकर यूपी, बिहार तथा पश्चिम बंगाल जाने वाली गाड़ियों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी फुल हो चुकी हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने देहरादून से मुजफ्फरपुर और हावड़ा के बीच त्योहार पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। अक्तूबर में एक के बाद एक कई त्योहार होते हैं।
इसी वजह से इसे त्योहारी महीना भी कहा जाता है। इस बार पांच अक्तूबर को दशहरा और 13 अक्तूबर में करवा चौथ का त्योहार हो चुका है। अब 23 अक्तूबर को धनतेरस, 24 को दीपावली तथा 30 को छठ पूजा मनाई जाएगी। बिहार और पश्चिम बंगाल में भी दीपावली और छठ पूजा को लेकर काफी उत्साह रहता है।इसीलिए पश्चिम बंगाल और बिहार आने जाने वाली सारी ट्रेनों में इस समय भारी भीड़ चल रही है।
इन गाड़ियों में रिजर्वेशन के बाद आरएसी और वेटिंग भी काफी पले से फुल चल रही हैं। गाड़ियों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने देहरादून से बिहार के मुजफ्फरपुर और देहरादून से पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन तक त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। रेलवे मुख्यालय से जारी कार्यक्रम के मुताबिक देहरादून से मुजफ्फरपुर के लिए 20 और 23 अक्तूबर की शाम सवा पांच बजे त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी।
मुजफ्फरपुर से यही ट्रेन 21 और 24 अक्तूबर में रात 8.30 बजे देहरादून के लिए रवाना होगी। उधर, देहरादून से 20 और 27 अक्तूबर की रात 12 बजे हावड़ा के लिए और 21 तथा 28 अक्तूबर को हावड़ा से वापसी में यही ट्रेन दिन में 12.30 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन को रेलवे मुख्यालय से मंजूरी मिलने की पुष्टि की है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review