जिया खान के साथ रिश्ते को लेकर सूरज पंचोली ने किया खुलासा, कहा मैं केवल उसे…

जिया खान के साथ रिश्ते को लेकर सूरज पंचोली ने किया खुलासा, कहा मैं केवल उसे…

अभिनेत्री जिया खान के सुसाइड केस में 10 साल बाद अब कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। केस के आरोपी सूरज पंचोली को अदालत ने सबूतों की कमी के कारण बरी कर दिया। अब इस मामलें में सूरज पंचोली का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने और जिया के रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है।

सूरज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वो जिया को सिर्फ पांच महीने से ही जानते थे। इतने कम समय में उनके लिए ये जानना की जिया डिप्रेशन से गुजर रही है बहुत मुश्किल था। अभिनेता ने कहा की ये जिया और उनके बीच बहुत ही छोटा रिश्ता था। वो जिया को सिर्फ छह महीने से जानते थे।

जिसमें से पांच महीने वो रिलेशनशिप में थे। पांच महीनो में जानना की कोई इंसान किस दौर से गुजर रहा है बहुत मुश्किल होता है। आगे उन्होंने कहा की वो उस समय जिया कीस्थिति को समझने के लिए थोड़े अपरिपक्व भी थे की वो किन परिस्तिथियों से गुजर रही है ।

आगे सूरज कहते है की उन्होंने जिया के परिवार को बताया भी था की वो डिप्रेशन से गुजर रही है। उस वक्त अभिनेता जितना कर सकते थे उन्होंने किया। आगे अभिनेता ने कहा की वो उस समय केवल 20 वर्ष के थे। उस समय वो खुद अपना ख्याल नहीं रख पाते थे।

लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी उम्र से बड़ी जिया का ख्याल रखने की पूरी कशिश की। आगे वो कहते है की जिया को मेरी नहीं उनके परिवार के सपोर्ट की जरुरत थी। उन्होंने बताया की दुख की बात तो ये है की जिया का परिवार और उनकी मां जिया की लाइफ में तभी रहते थे जब उन्हें किसी आर्थिक मदद की आवश्यकता होती थी।

बॉलीवुड के इस छोटे सफर में जिया ने केवल तीन बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। जिया ने अमिताभ बच्चन  के साथ साल 2007 में निशब्द से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2008 में उन्होंने गजनी  फिल्म में अभिनय किया। जिया की आखिरी  फिल्म साल 2010  में आई सुपरहिट फिल्म हाउसफुल थी। बता दें की 13 जून को 2013  में अभिनेत्री ने अपने ही फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी ।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram