किसानों के प्रति नफरत पैदा कर रही सरकार - राकेश टिकैत

 किसानों के प्रति नफरत पैदा कर रही सरकार - राकेश टिकैत

शामली :  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और  भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत शामली पहुंचे। यहां पर उन्होंने किसानों की महापंचायत को संबोधित किया। टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता में किसानों के लिए नफरत पैदा कर रही है, जो भी सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन करता है, उसे खालिस्तानी, आतंकवादी या नक्सली बताकर बदनाम किया जाता है।

  
मंगलवार को शामली के जिजौला गांव में भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत पंजाब के किसानों के आंदोलन के मुद्दों पर क्षेत्रीय किसानों को जागृत करने के लिए आयोजित की गई थी। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को जागृत करना, उनकी बात सुनना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सरकारों के अत्याचार बढ़ेंगे और उसके लिए किसानों को तैयार रहना होगा। जो आज पंजाब के किसानों के साथ हो रहा है, वो यहां पर भी होगा। टिकैत ने कहा कि हमारी लड़ाई हरियाणा सरकार के साथ नही थी, बल्कि भारत सरकार से थी, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा दिक्कत हरियाणा सरकार पैदा कर रही है। राकेश टिकैत ने कहा कि वह दिन दूर नही कि जब हरियाणा और यूपी के किसान मिलकर बैठकर करेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की 22 तारीख में चंडीगढ़ में मीटिंग हैं, हम वहां पर वार्ता के बाद निर्णय लेंगे। टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून सरकार को बनाना है, चाहे वह आज बना दे, या कल, नही तो आने वाली सरकार को बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार यह बात समझ ले कि व्यापारियों को फायदा देने वाले कानून नही चलेंगे, क्योंकि व्यापारी किसान को सस्ते में लूटता है, लेकिन इसके बावजूद भी सरकार उसको फायदा देती है।

आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ बनाया जात है माहौल 
  
राकेश टिकैत ने कहा कि वर्तमान सरकार सिर्फ किसान के लिए बोलती है, लेकिन करती कुछ नही। आम जनता में किसान के खिलाफ नफरत पैदा की जा रही है। आंदोलनों के दौरान निगेटिव बातें फैलाई जाती है। सिक्ख समाज के लोगों को खालिस्तानी, मुस्लिमों को आतंकवादी और आदिवासियों को नक्सल बताया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि जो भी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा, तो उसे गलत संगठन से जोड़कर दिखाया जाएगा, ताकि जनता में उनके लिए नफरत फैल सके।

देश में चुनाव चंडीगढ़ की तर्ज पर हो 

वर्तमान में चुनावों के हालातों पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि अब देश में चुनाव चंडीगढ़ की तर्ज पर हो रहे हैं। जिन पार्टियों को चुनाव लड़ना है, तो लड़ना भी उन्हें ही पड़ेगा, हम उनकी जगह लड़ाई नही करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने चुनाव, अपने वोट और कंडीडेट की रक्षा पॉलिटिकल पार्टी को स्वयं करनी होगी। रालोद के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर टिकैत ने जयंत चौधरी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह अकेला सरकार का क्या भला करेगा। वो पॉलिटिकल लोग है और हमारा उनसे कोई लेना देना नही है।

किसान बैठक में उठाएंगे पेपर लीक का मुद्दा

यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के संबंध में राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें युवाओं द्वारा बार—बार पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से संबंधित फोन किए जा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि अगर आप ही आवाज नही उठाएंगे, तो कौन उठाएगा। टिकैत ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भेजेंगे और एसकेएम की बैठक में भी पुलिस भर्ती परीक्षा से संबंधित मुद्दा उठाया जाएगा। हमारी सरकार से मांग है कि यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा दोबारा से कराई जाए, ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ ना हो।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram